Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEOS: दोस्त की शादी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ जमकर नाचीं दीपिका

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Sun, 27 Mar 2016 09:40 PM (IST)

    हाल ही में दीपिका पादुकोण श्रीलंका में अपनी एक दोस्त की शादी में मस्ती करती नजर आईं। इस मौके पर उनके ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह भी मौजूद थे। दोनों के कुछ ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण वैसे तो इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx: The Return of Xander Cage' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अपने दोस्तों के लिए समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में वो श्रीलंका में अपनी एक दोस्त की शादी में मस्ती करती नजर आईं। इस मौके पर दीपिका के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह भी मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोवा में बीच किनारे मस्ती करते नजर आईं परिणीति चोपड़ा

    सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों शादी के इस मौके पर जमकर डांस करते नजर आए हैं।

    दीपिका और रणवीर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'बलम पिचकारी' गाने पर भी जमकर थिरकते दिखे। इस फिल्म में दीपिका के साथ उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नजर आए थे।

    शादी के मौके पर दीपिका सफेद साड़ी में नजर आईं और वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणवीर भी ब्लैक कुर्ते में काफी हैंडसम दिख रहे थे।

    'कपूर एंड संस' की शानदार कमाई जारी जो पहुंच गई इतने करोड़ पार

    आपको बता दें कि जहां दीपिका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही हैं, तो वहीं रणबीर भी आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में जुटे हैं। इसमें उनके साथ वाणी कपूर नजर आएंगी।