यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोवा में बीच किनारे मस्ती करते नजर आईं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा इन दिनों गोवा में हैं। यहां वो अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं बल्कि अकेले ही ...और पढ़ें

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा इन दिनों गोवा में हैं। यहां वो अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं, बल्कि अकेले ही अपना समय बिता रही हैं और काफी खुश भी हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी समुद्र किनारे की एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है।
जानिए,पंकज कपूर ने बहू मीरा के बॉलीवुड डेब्यू पर क्या कहा

परिणीति ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैंने अपने कदमों के निशान रेत पर छोड़ दिए हैं। गोवा कमाल की जगह है।'
'कपूर एंड संस' की सक्सेस पर सिद्धार्थ ने कुछ इस अंदाज में फैंस को कहा थैंक्स
आपको बता दें कि परिणीति जल्द ही फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में होंगे। एक्टिंग के साथ ही परिणीति इस फिल्म में गाना भी गाएंगी। यह पहला मौका होगा, जब आयुष्मान और परिणीति की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। आपको ये भी बता दें कि परिणीति लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। अब देखना होगा कि 'मेरी प्यारी बिंदू' में आयुष्मान और परिणीति की जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।
