ये क्या...हाई हील्स के बिना अब नहीं रह सकते अर्जुन कपूर!
अर्जुन कपूर इन दिनों जिस भी इवेंट में नजर आते हैं, उनके पैरों में हाई-हील्स जरूर होती है। इसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म 'की एंड का' है, जिसके प्रमोशन में वो जी-जान से जुटे हुए हैं।
मुंबई। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'की एंड का' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म में वो एक हाउस हस्बैंड के किरदार में नजर आएंगे। वहीं उनकी वाइफ बनीं करीना कपूर वर्किंग वुमन का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म के एक गाने में अर्जुन रेड हाई हिल्स में डांस करते नजर आए हैं। अब ऐसे में उन्होंने इस गाने के लिए अपने पैरों में हिल्स क्या पहनी कि अब ये उतरने का नाम ही नहीं ले रही है।
अमिताभ बच्चन ने 'पिंक' एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कुछ यूं की तारीफ
जी हां, अर्जुन को ये रेड हाई हिल्स इतनी भा गई है कि अब वो किसी भी सोशल इवेंट में पहुंचते हैं तो उनके पैरो में ये जरूर नजर आती है। शुरू-शुरू में अर्जुन के लिए हिल्स पहनना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था, लेकिन भरपूर मेहनत के बाद हिल्स पहन कर चलने में वो माहिर हो गए हैं। इतना ही नहीं, 'हाई हिल्स' में वो करीना के साथ गजब के ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
जानिए करीना कपूर ने क्यों कहा- इस साल नहीं खेलूंगी होली
आपको बता दें कि आर.बाल्की निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन और करीना की कमाल की कैमेस्ट्री देखने को मिलेगी। पहली बार दोनों सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। अब हस्बैंड-वाइफ के रोल में दर्शकों का ध्यान खिंचने में ये जोड़ी कितनी कामयाब होती है, ये तो 1 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।