Move to Jagran APP

Box Office को ' सिंगल...' पसंद है, शादी में जाने में फिलहाल आलस आ रहा है

इरफ़ान और पार्वती थिरुवोथु स्टारर करीब करीब सिंगल की तरफ़ लोगों का ज़्यादा ध्यान गया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन तीन करोड़ पांच लाख रूपये का कलेक्शन किया है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 04:06 PM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 12:00 PM (IST)
Box Office को ' सिंगल...' पसंद है, शादी में जाने में फिलहाल आलस आ रहा है

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर इस हफ़्ते रिलीज़ हुई दो फिल्मों में दर्शकों को सिंगल में ज़्यादा दिलचस्पी दिख रही है जबकि शादी के बुलावे पर जाने में सुस्ती लग रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं करीब करीब सिंगल और शादी में जरूर आना की।

loksabha election banner

करीब करीब सिंगल

तनूजा चंद्रा निर्देशित, इरफ़ान और पार्वती थिरुवोथु स्टारर करीब करीब सिंगल की तरफ़ लोगों का ज़्यादा ध्यान गया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन तीन करोड़ पांच लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को पहले दिन एक करोड़ 75 लाख रूपये की कमाई हुई थी यानि दूसरे दिन 78 प्रतिशत की बढ़त मिली है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 4करोड़ 80 लाख रूपये है। फिल्म को अच्छी माउथ पब्लिसिटी का फायदा हो रहा है। साथ ही इरफ़ान की एक्टिंग के कद्रदानों की भी अच्छी संख्या है। हालांकि फिल्म की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं मानी जा सकती। इरफ़ान की पिछली फिल्म हिंदी मीडियम ने पहले तीन दिन में 12 करोड़ 56 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। करीब करीब सिंगल दो ऐसे लोगों की कहानी है, जिनकी जिनका जीने का अपना अलग तरीका है और अपने मिज़ाज भी। जया और योगी एक डेटिंग साइट के जरिये मिलते हैं और ट्रिप पर निकल जाते हैं। इस दौरान उनके बीच क्या क्या होता है, ये दिखाया गया है। करीब 18 करोड़ में बनी इस फिल्म में नेहा धूपिया और ईशा शेरवानी भी हैं।

यह भी पढ़ें:सलमान खान की No Entry तोड़कर घुस सकता है ये एक्टर

शादी में जरूर आना

रत्ना सिन्हा निर्देशित शादी में जरूर आना ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन दो करोड़ 58 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म को पहले दिन एक करोड़ 64 लाख की कमाई हुई थी। फिल्म को अब तक चार करोड़ 22 लाख रूपये का कलेक्शन मिल गया है। फिल्म की रफ़्तार थोड़ी सुस्त है और माना जा रहा है कि रविवार को कमाई में मजबूती आ सकती है। वैसे राजकुमार राव के लिए ये उनकी हाल की सोलो फिल्मों से काफी धीमी शुरुआत है। राजकुमार की ट्रैप्ड को पहले तीन दिन में एक करोड़ 44 लाख रूपये लेकिन न्यूटन की वीकेंड कमाई छह करोड़ 90 लाख रूपये थी। फिल्म शादी में जरूर आना में राजकुमार राव के साथ कृति खरबंदा हैं, जिनकी पिछली फिल्म गेस्ट इन लंडन को भी पहले तीन दिन में सात करोड़ 95 लाख रुपए का कलेक्शन मिला था। भारत के मध्यमवर्गीय लोगों की ज़िंदगी और सिविल सर्विसेज़ के बैकड्रॉप में बनी ये फिल्म सतेंद्र उर्फ़ सत्तू और आरती की कहानी है। करीब 15 करोड़ रूपये में बनी ये फिल्म 800 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.