Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दम लगा के हईशा' का कलेक्शन शनिवार को हुआ दोगुना

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 01 Mar 2015 03:43 PM (IST)

    बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'दम लगा के हईशा' ने रिलीज के दिन बॉक्स-ऑफिस पर 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को न सिर्फ आलोचकों ने सराहा है बल्कि दर्शकों और इंडस्ट्री के लोग भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को

    मुंबई। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'दम लगा के हईशा' ने रिलीज के दिन बॉक्स-ऑफिस पर 1.11 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को न सिर्फ आलोचकों ने सराहा है बल्कि दर्शकों और इंडस्ट्री के लोग भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म रिव्यू: दम लगा के हईशा (4 स्टार)

    शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में लगभग दोगुना इजाफा हुआ। कल फिल्म ने 2.09 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म ने दो दिनों में कुल 3.20 करोड़ का बिजनेस किया है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'दूसरे दिन दम लगा के हईशा का बिजनेस दोगुना। शानदार सराहना का असर बॉक्स-ऑफिस पर देखने को मिला। शुक्रवार को 1.11 करोड़, शनिवार को 2.09 करोड़। कुल 3.20 करोड़ ।'

    शाहरुख के शो पर नहीं जाने की खबरों पर कपिल की सफाई

    हालांकि फिल्म का कलेक्श उतना बढ़िया नहीं है लेकिन आयुष्मान खुराना के लिए राहत देने वाला है क्योंकि उनकी पिछली फिल्म 'हवाईजादा' बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह विफल हो गई थी।

    रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और इजाफे की उम्मीद की जा रही है।

    ये क्या! सलमान के पास नहीं है ईमेल आईडी

    comedy show banner
    comedy show banner