Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शानदार! साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'एबीसीडी2'

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Jun 2015 02:27 PM (IST)

    वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एबीसीडी 2' ने रिलीज के दिन ही धमाकेदार कमाई कर दिखाई। रैमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को 14.30 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। इसके साथ ही ये फिल्म 2015 में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई

    मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एबीसीडी 2' ने रिलीज के दिन ही धमाकेदार कमाई कर दिखाई। रैमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को 14.30 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया।

    सलमान खान ने फिल्म 'शुद्धि' को लेकर ये क्या कह डाला!

    इसके साथ ही ये फिल्म 2015 में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

    व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'एबीसीडी 2 ने जबरदस्त शुरुआत की। शुक्रवार को मुंबई में भारी बारिश के बावजूद 14.30 करोड़ का कलेक्शन किया। 2015 की सबसे बड़ी ओपनर बनी।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले 2015 में सबसे बड़ी ओपनर फिल्म अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' थी जिसने रिलीज के दिन 13.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर मुंबई में मूसलाधार बारिश न हो रही होती और शुक्रवार को रमजान शुरू न होते तो बेशक फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा हो सकता था।

    शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन और इजाफा होने की उम्मीद है।

    ये हैं 2015 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मेंः

    1 एबीसीडी 2 - 14.30 करोड़

    2 गब्बर इज बैक - 13.05 करोड़

    3 दिल धड़कने दो - 10.53 करोड़

    4 रॉय - 10.40 करोड़

    5 बेबी - 9.30 करोड़

    ब्रिटनी स्पियर्स की एयरपोर्ट पर हुई फुल बॉडी स्कैनिंग

    comedy show banner
    comedy show banner