विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका सेहरावत की 'रहस्यमय चुप्पी' , फैन्स परेशान , ट्विटर भी ख़ामोश !

By ManojEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 01:55 PM (IST)

मल्लिका अपने ऑफिशियल अकाउंट पर आधा दर्जन पोस्ट डाल चुकी हैं जिसमें जिनेवा जा कर उनका हॉट चॉकलेट खाना , ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मल्लिका सेहरावत पर पेरिस में हमले की ख़बर को आये हुए 24 घंटे हो गए हैं लेकिन बॉलीवुड की इस बेबाक़ और बिंदास अभिनेत्री के अब तक इस मामले को लेकर बनाई गई रहस्यमय चुप्पी उनके फैन्स के लिए चिंता का कारण है।

मालूम हो कि गुरुवार को फ़्रांस के तमाम अखबारों और एजेंसियों के हवाले से ये ख़बर आई थी कि पेरिस में मल्लिका के अपार्टमेंट के पास कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों ने मल्लिका और उनके बिजनसमैन बॉयफेंड साइरिल आक्जेनफेन्स पर हमला किया। उनको मारा और आंसू गैस का स्प्रे किया। घटना 11 नवम्बर की थी जिसकी जानकारी तुरंत मल्लिका के पुलिस को दी थी। समाचार एजेंसी ए एफ पी को जांच कर रही टीम ने बताया है कि उन्होंने हमला करने के बाद मल्लिका का हैण्ड बैग छिनने की कोशिश लेकिन फिर ख़ाली हाथ लौट गए , जिसने जांच को रहस्यमय बना दिया है।

मल्लिका सेहरावत पर पेरिस में हमला, सुरक्षित हैं लेकिन सदमे में

वैसे इस घटना से जुड़ा एक और रहस्य ये भी है कि इस पूरी घटना को लेकर मल्लिका अब तक चुप क्यों है और किसी को अपने बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी है? वैसे घटना के बाद ये भी ख़बरें आई है कि मल्लिका इस वारदात के बाद से सदमे में हैं। बॉलीवुड की ये बोल्ड अभिनेत्री हमेशा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं जिसमे पिछले दिनों महिलाओं के बारे में दिया गया उनका विवादस्पद बयान भी शामिल है। बड़ी बात ये है कि एक दिन में कई सारे ट्वीट्स कर अपने बारे में हर तरह की जानकारी देने वाली मल्लिका ने भारत में इस खबर के आने के 24 घंटों बाद भी कोई पोस्ट नहीं किया है।

कोल्ड-प्ले की 'चपेट' में बॉलीवुड किड्स , अनुराग कश्यप और श्री देवी की बेटियों ने ऐसे किया चिल

गुरुवार को उन्होंने ट्विटर पर ताज प्रवास का पुराना वीडियो डाला था जो उनका आखिरी ट्वीट है। पेरिस हमले की घटना 11 नवम्बर की है और उसके बाद से मल्लिका अपने ऑफिशियल अकाउंट पर आधा दर्जन पोस्ट डाल चुकी हैं जिसमें जिनेवा जा कर उनका हॉट चॉकलेट खाना , अपने ' द मिथ ' के को-स्टार जैकी चेन को ऑस्कर अवॉर्ड पाने की बधाई देना और अपनी फिल्म ' टाइम राइडर ' के स्नैप शॉट पोस्ट करना भी शामिल है। भारत में उनके फैन्स मल्लिका की इस चुप्पी से चिंतित हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के बारे में ये क्या बोल गए शाहरुख खान

चिंता पेरिस में भी है क्योंकि मल्लिका पर ये हमला ठीक उसी जगह के पास हुआ था जहां कुछ समय पहले अमरीकी रियलिटी हॉट स्टार किम करदाशियां को बन्दूक दिखाकर लूटपाट की गई थी। फ्रांस में सेलेब्रिटीज के साथ लगातार हो रही घटनाओं से माहौल गरमा गया है।