विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल्ड-प्ले की 'चपेट' में किड्स ,अनुराग कश्यप और श्री देवी की बेटियों ने ऐसे किया चिल

By ManojEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 12:47 PM (IST)

शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में आमिर खान , शाहरुख़ खान , रणवीर सिंह , कटरीना कैफ , ए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दुनिया भर में अपने म्यूज़िक बैंड कोल्ड-प्ले के जरिये धूम मचाने वाले क्रिस मार्टिन के इंडिया में भी उतने ही दीवाने हैं जितने बाहर और अब जब क्रिस मुंबई में है तो बॉलीवुड किड्स के लिए ये किसी प्री-क्रिसमस गिफ्ट से कम नहीं है।

बता दें कि मुंबई के बांद्रा स्थित एमएमआरडीए मैदान में इस शनिवार को ग्लोबल सिटीजन्स इंडिया फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिसमें बॉलीवुड के सितारों सहित दुनिया के कई मशहूर बैंड परफॉर्म करेंगे और इसी सिलसिले में इन दिनों कोल्ड प्ले ग्रुप मुंबई आया हुआ है। ग्रुप के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन भी आये हैं और ऐसा में यंग जनरेशन में उनका क्रेज़ देखने हुए ये कहना मुश्किल है कि हर कोई उनकी एक झलक देखना चाहता है। अब बॉलीवुड के स्तर किड्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। मुंबई के एक आलीशान होटल में हुई पार्टी में श्री देवी की दोनों बेटियां जान्हवी और ख़ुशी दोनों क्रिस से मिलने पहुंची।उनके साथ अनुराग कश्यप की बेटी आलिया भी नज़र आ रही हैं। सभी ने क्रिस के साथ फोटो भी खिंचवाई हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के बारे में ये क्या बोल गए शाहरुख खान

With #chrismartin from #coldplay . . . . . . . #jhanvikapoor #jhanvi #coldplayconcert #coldplayindia #khushikapoor #aaliyahkashyap #love #bollywoodfun

A photo posted by Jhanvi Kapoor (@jhanvikapoor) on

इस फेस्टिवल को बहुत बड़े लेवल पर आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में आमिर खान , शाहरुख़ खान , रणवीर सिंह , कटरीना कैफ , ए आर रहमान , श्रध्दा और अर्जुन कपूर , अरिजीत सिंह सहित बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद भी रहेंगे और परफॉर्म भी करेंगे।