विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी के बारे में ये क्‍या बोल गए शाहरुख खान

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 10:26 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 07:26 AM (IST)

शाहरुख खान और आलिया भट्ट जल्‍द ही फिल्‍म 'डियर जिंदगी' में नजर आएंगे। 'डियर जिंदगी' एक प्रेम कहानी है। हालांकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप का अपनी अपकमिंग फिल्म 'डियर जिंदगी' से दिलचस्प कनेक्शन बताया है। शाहरुख इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 'डियर जिंदगी' एक रोमांटिक फिल्म है।

अमेरिकी चुनावों से पहले बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स ने डोनाल्ड ट्रंप की बजाए, हिलेरी क्लिंटन का सपोर्ट किया था। लेकिन शाहरुख ने तो डोनाल्ड ट्रंप की पर्सनल लाइफ पर ही सवाल उठा दिए हैं। शाहरुख इन दिनों फिल्म 'डियर जिंदगी' को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख से पूछा गया कि आखिर आलिया के साथ रोमांटिक फिल्म में काम करते हुए उन्हें कोई झिझक नहीं हुई?

आलिया भट्ट का दावा- शाहरुख़ खान के पेट से आती हैं ऐसी आवाज़ें

शाहरुख ने कहा, 'मैंने अभी तक फिल्मों में अपने से लगभग 20 साल छोटी अभिनेत्रियों के साथ ही रोमांस किया है। अब भी मैं कोई 5 साल की लड़की (अभिया भट्ट) के साथ 'डियर जिंदगी' में रोमांस नहीं कर रहा हूं। मुझे लगता है कि उम्र को लेकर हमारे दिमाग में यह टैबू है। आप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को क्यों नहीं देखते? अगर कोई प्रेम कहानी उम्र के अंतर के बावजूद बिना किसी शोर-शराबे के उभर कर आती है, तो यह उसकी जीत है।'

उन्होंने आगे कहा, 'डियर जिंदगी भी एक प्रेम कहानी है। हालांकि यह एक टिपिकल पुरुष और महिला के बीच की प्रेम कहानी नहीं है। कुछ लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि कैसा लगा साथ में...? अरे जैसा है, वैसा ही लगेगा। वैसे जब आप यह फिल्म देखेंगे, तो उम्र का अंतर आपके दिमाग में बिल्कुल भी नहीं आएगा।'

Photos: इस खान के साथ सनी लियोन मॉरीशस में कर रही हैं मस्ती

इसे भी पढ़ें: आलिया हो गई है शाहरुख़ खान की इस आदत की कायल

'डियर जिंदगी' में शाहरुख और आलिया के अलावा, कुणाल कपूर, अली जफर, अंगद बेदी और आदित्य रॉय कपूर भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।