विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया हो गई है शाहरुख़ खान की इस आदत की कायल

By HIRENDRAJEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 06:50 PM (IST)

आलिया के मुताबिक किसी भी रिलेशनशिप में जाने से पहले खुद को क्लियर रखना चाहिए कि आपको उस रिश्ते में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संजय मिश्रा, मुंबई। फिल्म डियर ज़िंदगी में शाहरुख़ ख़ान के साथ काम कर रही आलिया भट्ट को किंग खान से बहुत कुछ सीखने मिला है और अब वो शाहरुख़ की इस बात की कायल हैं कि उनका ये को-स्टार स्टारडम साथ लेकर नहीं चलता।

जागरण डॉट कॉम से हुई बातचीत में आलिया कहतीं है "25 साल से ज्यादा इंडस्ट्री में काम करने के बाद शाहरुख़ ख़ान सेट पर अपना स्टारडम लेकर नहीं आते और यही बात शाहरुख़ को ख़ास बनाती है। जब वो सेट पर आते हैं तो ये बिलकुल नहीं दिखाते कि देखो कौन आ गया है। उनकी आदत है कि वो सबसे पहले सामने वाले को कंफर्टबल करतें है। शाहरुख़ के सामने जब मैं स्टूपिडिटी वाला कोई काम करती थी, तो वो मुझे कहते थे अभी नहीं ये काम बाद में करना।" आलिया कहती हैं "हमेशा पॉजिटिव रहना बहुत मुश्किल होता है लेकिन मैं कोशिश करतीं हूं कि मैं अगर हर समय पॉजिटिव न रह सकूं तो कम से कम निगेटिव तो बिलकुल ना रहूं। कहने का मतलब है लोगों को एक बीच का रास्ता अपना कर खुद को बैलेंस रखना चाहिए और मैं ऐसा ही करतीं हूं। इमोशनली निगेटिव रहना, समय और इमोशन की बर्बादी है।"

क्यों बिगड़ती है शाह रूख़ ख़ान की सेहत... आलिया भट्ट ने खोला राज़!

आलिया के मुताबिक किसी भी रिलेशनशिप में जाने से पहले खुद को क्लियर रखना चाहिए कि आपको उस रिश्ते में टाइमपास करना है ये उसे किसी ख़ास लेवल तक ले जाना है।