विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यों बिगड़ती है शाह रूख़ ख़ान की सेहत... आलिया भट्ट ने खोला राज़!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 04:26 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 04:41 PM (IST)

एक दिन सेट पर अचानक पेट में गुड़-गड़ की आवाज़ आने लगी तो वो समझ गईं कि यह आवाज़ शाह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। डियर ज़िंदगी में शाह रुख़ ख़ान और आलिया एक स्पेशल बांड शेयर कर रहे हैं। किंग ख़ान आलिया के किरदार के मेंटोर के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जो उनकी ज़िंदगी की उलझनों को सुलझाने में मदद करता है, मगर रियल लाइफ़ में आलिया को शाह रूख़ की एक आदत पसंद नहीं है।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया की शाह रूख़ के साथ पहली फ़िल्म है। हालांकि आलिया की डेब्यू फ़िल्म में किंग ख़ान ने एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था, लेकिन स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौक़ा अब मिला है। आलिया भी इस बात से फूली नहीं समा रही हैं, कि उन्हें शाह रूख़ ख़ान के साथ काम करने का मौक़ा मिला है, लेकिन उन्हें शाह रूख़ की एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं हैं और वो ये है कि शाह रूख़ खाना बिल्कुल नहीं खाते। सिर्फ़ कॉफी पीते हैं। वो अपनी भूख सिर्फ़ कॉफी से मिटाते हैं।

हर ब्रेक के बाद काजोल क्यों बन जाती हैं मॉम

आलिया बताती हैं कि शाह रूख़ की सेहत इस वजह से भी ख़राब हो जाती थी। वो उन्हें खाने को बहुत बोलती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन सेट पर अचानक पेट में गुड़-गड़ की आवाज़ आने लगी तो वो समझ गईं कि यह आवाज़ शाह रूख़ के पेट से आ रही है, तो उन्होंने तुरन्त उन्हें टोक दिया था।