विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर ब्रेक के बाद काजोल क्यों बन जाती हैं 'मॉम'!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 01:33 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 03:54 PM (IST)

काजोल ने पहला ब्रेक अजय देवगन के साथ शादी के बाद लिया था और फ़ना से आमिर ख़ान के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पति अजय देवगन की शिवाय के प्रमोशन में मदद करने के बाद काजोल अब ख़ुद पर्दे पर कमबैक की तैयारियों में जुट गई हैं। बिग स्क्रीन पर वापसी के लिए काजोल ने एक बेहद मज़ेदार किरदार को चुना है।

काजोल आनंद गांधी की फ़िल्म से फ़िल्मों में लौट रही हैं। फ़िल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और ये आनंद के प्ले का फ़िल्मी रूपांरण होगा। इस फ़िल्म को अजय ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फ़िल्म में काजोल एक सिंगल मदर के रोल में नज़र आएंगी। हालांकि फ़िल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और इसके बारे में ज़्यादा डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है। वैसे ये भी दिलचस्प बात है कि काजोल जब-जब बड़े पर्दे पर लंबे ब्रेक के बाद लौटती हैं, वो ज़्यादातर मां के किरदार में ही दिखाई देती हैं।

काजोल ने पहला ब्रेक अजय देवगन के साथ शादी के बाद लिया था और फ़ना से आमिर ख़ान के साथ कमबैक किया था, जिसमें वो ऑनस्क्रीन मॉम के रोल में थीं। दूसरी बार काजोल ने कमबैक किया माई नेम इज़ ख़ान से, जिसमें वो शाह रूख़ ख़ान के साथ लीड रोल में थीं और इस फ़िल्म में उनका किरदार सिंगल मदर का था, जो बाद में शाह रूख़ के किरदार से शादी कर लेती है।

इस सेक्सी एक्ट्रेस को कभी अपनी फिगर को लेकर होना पड़ा था शर्मिंदा

2015 में काजोल शाह रूख़ के साथ दिलवाले में नज़र आईं। इस फ़िल्म में वो मां तो नहीं बनीं, लेकिन उनकी छोटी बहन के रोल में कृति सनोन थीं, जिसके लिए उनका किरदार मां जैसा ही दिखाया गया था। आनंद गांधी वाली फ़िल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।