विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट का दावा- शाहरुख़ खान के पेट से आती हैं ऐसी आवाज़ें

By ManojEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 01:41 AM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 01:53 AM (IST)

शाहरुख़ की एक बुरी आदत भी है मुझे एनोईंग तो नहीं लगती लेकिन बुरी ज़रूर लगती है कि वो समय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संजय मिश्रा, मुंबई। डायरेक्टर गौरी शिंदे की फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ काम कर चुकी आलिया भट्ट की माने तो उनके और शाहरुख़ के ख़यालात बहुत मिलते-जुलतें हैं लेकिन शाहरुख़ की एक गन्दी आदत है कि वो कई बार पूरे दिन खाना नही खातें हैं और इसकी वजह से उनके पेट में होने वाली गुड़गुड़ाहट से सेट पर सबको चिंता होने लगती थी।

शाहरुख़ खान हर हालात में उठाते हैं इनका फोन , बीबी नहीं हैं वो

आलिया बतातीं हैं कि "शाहरुख़ और मेरे खयालात बहुत ज्यादा मिलते जुलते हैं। हमारे सोचने और लोगों से व्यवहार और बात-चीत करने का ढंग भी लगभग एक जैसा है। सिर्फ एक ही बात अलग है कि वो एक आदमी हैं और मैं एक लड़की। वहीँ शाहरुख़ की एक बुरी आदत भी है मुझे एनोईंग तो नहीं लगती लेकिन बुरी ज़रूर लगती है कि वो समय से खाना नहीं खाते और इसकी वजह से शूटिंग के दौरान उनके पेट से गुड़-गुड़ की आवाज़ आती थी। तब हम उन्हें बिस्किट्स खिलाते थे। शाहरुख़ को बार-बार सिर्फ कॉफ़ी पीने की बहुत आदत है और वो कॉफ़ी पीने के चक्कर में वो अपना खाना अवॉयड करतें हैं। कफ तो मैं भी पीती हूँ लेकिन मेरा खाना मैं स्किप नहीं करती।"

मल्लिका सेहरावत पर पेरिस में हमला, सुरक्षित हैं लेकिन सदमे में

फिल्म को मिले सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर आलिया कहतीं हैं "सेंसर ने फिल्म को यूऐ सर्टिफिकेट दिया है जो बहुत अच्छी बात है।" आलिया, शाहरुख़ और कुणाल कपूर स्टारर 'डियर ज़िन्दगी' 25 नवम्बर को रिलीज होने वाली है।

Photos: इस खान के साथ सनी लियोन मॉरीशस में कर रही हैं मस्ती