यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहरुख़ खान हर हालात में उठाते हैं इनका फोन , बीबी नहीं हैं वो
शाहरुख़ के साथ शूटिंग में ब्रेक के दौरान का एक मूवमेंट शेयर करते हुए बतातीं है कि "हम लोग जब ...और पढ़ें

संजय मिश्रा, मुंबई। शाहरुख़ खान हमेशा बिजी रहने वाले स्टार है और ऐसे में अगर वो किसी का फोन नहीं उठाये तो भी उनको कोई फर्क नहीं पड़ता , लेकिन एक ऐसा शख़्स है जिसका फोन शाहरुख़ चाह कर भी एवॉयड नहीं कर सकते।
आलिया भट्ट ने बताया है कि उनका नाम महेश भट्ट है। आलिया बताती हैं "शाहरुख़ खान से मेरी पहली मुलाकात तब हुई थी, जब मैं शायद ग्यारह साल की थी। मुझे याद है मेरे पापा के कुछ दोस्त घर आये थे जिन्हें शाहरुख़ से मिलना था। तो मैं भी उनके साथ गयी थी। शाहरुख़ का मेरे पिता के साथ बहुत ही कूल रिश्ता है। शाहरुख़ हमेशा मुझसे कहतें हैं कि महेश भट्ट एक ऐसे इंसान है जिनका फोन मैं किसी भी हालत में कभी भी अवॉयड नहीं कर सकता। शाहरुख़ ने पापा के प्रोडक्शन ने चाहत और डुप्लीकेट जैसी फिल्मो में काम भी किया है तो उन दोनों का बेहद अलग रिश्ता भी है।" शाहरुख़ से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए आलिया कहतीं हैं "मैंने उस दिन एक गन्दी सी टॉप पहनी थी। मेरे बाल भी उलझे हुए थे। जब हम शाहरुख़ के घर पहुचे तो उन्होंने खाने के लिए सैनविच रखे थे। और मैं सैंडविच खा रही थी, उसी समय पापा ने फोटो ले ली थी और जब मैं डियर ज़िन्दगी की शूटिंग कर रही थी तो पापा ने वही फोटो मुझे भेजी। मैंने वो तस्वीर बात में शाहरुख़ को भी दिखाई।"
'पद्मावती ' के सेट पर शाहरुख़ की घुसपैठ , जान लिया दीपिका का सीक्रेट लुक
शाहरुख़ के साथ शूटिंग में ब्रेक के दौरान का एक मूवमेंट शेयर करते हुए बतातीं है कि "हम लोग जब शूटिंग नहीं होती थी तो दोनों ही मोबाइल में गेम खेलतें थे। ऐसे ही एक दिन जब ब्रेक के दौरान मैं और शाहरुख़ बैठे गेम खेल रहें थे तो गौरी ने हम दोनों को इस तरह इन्वोल्व देख कर एक कैमरा लगा दिया। जो सीन कैप्चर हुआ उसे बाद में गौरी ने फिल्म में रख लिया।
