विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती ' के सेट पर शाहरुख़ की घुसपैठ , जान लिया दीपिका का सीक्रेट लुक

By HIRENDRAJEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 03:53 PM (IST)

बताते हैं कि इस दौरान शाहरुख़ ने भंसाली और दीपिका के साथ काफी देर तक बात की , अपनी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म पद्मावती को लेकर संजय लीला भंसाली ने भले ही कितने भी पहरे लगा लिए हो लेकिन अगर शाहरुख़ खान जैसा स्टार उसमें सेंध लगा दे तो भला कौन रोक सकता है। हुआ भी ऐसा ही है।

कड़े पहरे में इन दिनों मुंबई के महबूब स्टूडियों में चल रही पद्मावती की शूटिंग में बुधवार को अचानक तब हलचल तेज़ हो गई जब कोई ' बाहर वाला ' आ गया। और वो, कोई और नहीं बल्कि शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट थे। दरअसल शाहरुख़ और आलिया अपनी फिल्म ' डियर ज़िंदगी ' के प्रमोशनल इंटरव्यू के लिए महबूब स्टूडियो आये थे और जब उन्होंने देखा कि पास ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का सेट लगा है और वहां दीपिका पादुकोण परंपरागत राजस्थानी कपड़ों में घूमर नृत्य कर रही हैं तो किंग खान अपने को रोक नहीं सके। झट से आलिया का हाथ पकड़ कर अपनी शांति से मिलने के लिए पद्मावती के सेट पर ' घुसपैठ ' कर दी। बताते हैं कि इस दौरान शाहरुख़ ने भंसाली और दीपिका के साथ काफी देर तक बात की , अपनी और उनकी फिल्मों के बारे में जानकारी ली और फिर बाहर निकल आये। पर दीपिका सेट के भीतर ही रहीं क्योंकि ऐसा करने से उनका लुक रिवील हो जाता।

अफ़गानी धमाकों के बीच संजय दत्त करेंगे इस बोल्ड हीरोइन के साथ रोमांस

भंसाली और शाहरुख़ के रिश्ते वैसे तो पहले से अच्छे ही रहे हैं और किंग खान ने भंसाली की देवदास में भी काम किया था लेकिन दोनों में बीच उस वक़्त थोड़ी तल्ख़ी आ गई थी जब एक ही दिन ओम शांति ओम और सावरिया का बॉक्स ऑफिस पर टकराव हुआ था। कहते हैं भंसाली ने आगे शाहरुख़ के साथ फिल्म करने की इच्छा अभी तक कायम रखी है।