विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफ़गानी धमाकों के बीच संजय दत्त करेंगे इस बोल्ड हीरोइन के साथ रोमांस

By HIRENDRAJEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 01:16 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 01:22 PM (IST)

वैसे अभी हाल ही में चित्रांगदा ने गिरीश मलिक निर्देशित ' बैंड ऑफ़ महाराजाज़ ' को भी साइन किया है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय दत्त की शूटिंग को लेकर अब तक अनगिनत ख़बरें आ चुकी हैं लेकिन मुन्नाभाई ने जेल से बाहर आने के बाद अब तक कैमरा फेस तक नहीं किया है।पिछले दिनों ख़बर थी कि संजय दत्त ने फिल्म तोरबाज़ साइन की है और अब उनको इस फिल्म के लिए चित्रांगदा सिंह के रूप में हीरोइन भी मिल गई है।

बताया जा रहा है कि कंगना ने गिरीश मालिक की फिल्म तोरबाज़ को साइन कर लिया है जिसमे वो संजय दत्त के अपोजिट होंगी। अफगानिस्तान के बैकड्रॉप पर बनने वाली ये फिल्म बच्चों को सुसाइड बॉम्बर्स बनाने जाने की कहानी है जिसमें संजय दत्त एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा के रोल को अभी छिपा कर रखा गया है। वैसे अभी हाल ही में चित्रांगदा ने गिरीश मलिक निर्देशित ' बैंड ऑफ़ महाराजाज़ ' को भी साइन किया है जिसमे वो पाकिस्तानी सिंगर बिल्लो मुमताज़ का किरदार निभा रही हैं।

शाहिद कपूर ने रणवीर सिंह से अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म तोरबाज़ की शूटिंग को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि संजय दत्त ने शूटिंग शुरू नहीं की है। वो विधु विनोद चोपड़ा के बहन की फिल्म ' मार्को भाऊ ' से काम शुरू करने वाले थे लेकिन स्क्रिप्ट ठीक ना होने के कारण फिलहाल उसकी शूटिंग भी टालनी पड़ी है।