विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका सेहरावत पर पेरिस में हमला, सुरक्षित हैं लेकिन सदमे में

By HIRENDRAJEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 10:59 PM (IST)

बताया जा रहा है कि मल्लिका पर ये हमला ठीक उसी जगह के पास हुआ है जहाँ अमरीकी रियलिटी हॉट स्टार किम करदाशियां को बन्दूक दिखाकर लूटपाट की गई थी।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सेहरावत पर पेरिस में उनके अपार्टमेंट के बाहर कुछ नकाबपोश लोगों ने हमला किया और उनके चेहरे पर आंसूगैस का स्प्रे किया गया। इस हमले में मल्लिका और उनके दोस्त को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन घटना से मल्लिका सदमे में हैं । हमला 11 नवम्बर को हुआ था ।

' द सन ' अख़बार की वेबसाइट के हवाले से ये ख़बर दी गई है। मल्लिका पर ठीक उसी जगह हमला हुआ जहां कुछ दिन पहले बोल्ड हॉलीवुड अभिनेत्री किम करदाशियां के साथ लूटपाट की गई थी। ख़बर के मुताबिक घटना शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे की है जब मल्लिका अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्जेंफेन्स के साथ पेरिस के अपने फ्लैट में लौट रही थीं। अपार्टमेंट में घुसने के समय उन पर तीन लोगों ने हमला किया। सभी के चेहरे ढंके हुए थे। उन्होंने मल्लिका और उनके दोस्त पर हमला करने से पहले उन पर आंसू गैस से भरा स्प्रे किया। बाद में हमलावर वहां से भाग गए। ख़बर के मुताबिक बाद में मल्लिका और उनके पार्टनर ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी लेकिन हमले के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। इस बीच गुरूवार को उन्होंने ट्विटर के जरिये उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जो आगरा में उनके ताजमहल विजिट का है ।

भारत में रिलीज़ होगी सनी लियोनी की डाक्यूमेंट्री , इन बातों पर था सनी को ऐतराज़

बताया जा रहा है कि मल्लिका पर ये हमला ठीक उसी जगह के पास हुआ है जहाँ अमरीकी रियलिटी हॉट स्टार किम करदाशियां को बन्दूक दिखाकर लूटपाट की गई थी। फ्रांस में सेलेब्रिटीज के साथ लगातार हो रही घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं।