यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत में रिलीज़ होगी सनी लियोनी की डाक्यूमेंट्री , पर सनी को ऐतराज़
गौरतलब है कि सनी लियोनी पिछले कुछ साल से अपने पुराने अतीत को पीछे छोड़ कर हिंदी फिल्मों में नाम बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

मुंबई। सनी लियोनी के ना चाहते हुए भी उनके जीवन से जुडी सारी घटनाओं पर बनी दिलीप मेहता की डाक्यूमेंट्री ' मोस्टली सनी ' को जल्द ही भारत में रिलीज़ किया जाएगा।
बता दें कि एक्स पॉर्न स्टार सनी को इस डाक्यूमेंट्री में कुछ न्यूड़ सीन्स पर आपत्ति थी जिसे उनके जीवन के उस हिस्से को फिल्माने के लिए दिखाया गया था जब वो पॉर्न इंडस्ट्री में काम करती थीं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने इस बात की पूरी कोशिश की कि डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ ना हो। विरोध के चलते वो टोरंटों फिल्म फेस्टिवल में भी नहीं गए थे जहां इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर किया गया था। उन्होंने इस डाक्यूमेंट्री से भी खुद को अलग कर लिया था। दिलीप मेहता के मुताबिक डाक्यूमेंट्री शूट करते वक्त सनी ने काफी सहयोग किया और एक बार भी ऐसा नहीं कहा कि किसी सीन को ना शूट किया जाय या काट दिया जाय। दिलीप के मुताबिक नेटफ्लिक्स और आईट्यूनस ने इस डॉक्यूमेंट्री को वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन के लिए खरीदा है और संभवतः अगले साल के शुरूआती महीनों में रिलीज़ किया जाएगा।
सोनाक्षी सिन्हा अब दीपिका पादुकोण संग करना चाहती हैं ऐसी फिल्म
गौरतलब है कि सनी लियोनी पिछले कुछ साल से अपने पुराने अतीत को पीछे छोड़ कर हिंदी फिल्मों में नाम बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। हालांकि अपनी इमेज के चलते लगातार बोल्ड रोल ही मिल रहे हैं लेकिन सनी वल्गर सिनेमा से ऊपर उठ कर कुछ करना चाहती है और उसी तरफ की फिल्में चुन रही हैं।
