विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्‍हा अब दीपिका पादुकोण संग करना चाहती हैं ऐसी फिल्‍म

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 11:53 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 12:04 PM (IST)

बॉलीवुड की एक्‍ट्रेसेस भी अब एक्‍शन में हाथ आजमा रही हैं। सोनाक्षी 'अकीरा' में स्‍टंट करती हुई नजर आईं। वहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा 'अकीरा' के बाद एक और एक्शन फिल्म करने जा रही हैं। बैक-टू-बैक एक्शन फिल्में कर रहीं सोनाक्षी की ख्वाहिश है कि वह दीपिका पादुकोण के साथ भी एक एक्शन फिल्म में काम करें। दीपिका ने हॉलीवुड की एक्शन फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में नजर आएंगे।

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी अब एक्शन में हाथ आजमा रही हैं। सोनाक्षी 'अकीरा' में स्टंट करती हुई नजर आईं। वहीं श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'बागी' में एक्शन सीन किए। दीपिका पादुकोण ने तो इन हीरोइनों को काफी पीछे छोड़ हॉलीवुड में ही एक्शन करने पहुंच गईं। सोनाक्षी अब जॉन अब्राहम के साथ 'फोर्स 2' में एक्शन और स्टंट सीन करते हुए नजर आएंगी। इन दिनों सोनाक्षी और जॉन 'फोर्स 2' की प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं।

झूठा है दीपिका पादुकोण का यह फोटो, कहीं धोखा ना खा जाना...!

एक इवेंट में 'फोर्स 2' का प्रमोशन करने पहुंचीं सोनाक्षी से जब पूछा गया कि वह बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस के साथ अगली एक्शन फिल्म करना चाहेंगी? इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है दीपिका पादुकोण। फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइन' के एक सीक्वेंस में दीपिका कुंग फू करते हुए नजर आई थी। एक्शन सीन के दौरान दीपिका बेहद अच्छी लगी थी। इसलिए मैं उनके साथ एक्शन फिल्म करना चाहूंगी।'

सोनाक्षी सिन्हा ने तो अपनी ख्वाहिश जाहिर कर दी है, अब देखना है कि क्या दीपिका पादुकोण भी उनके साथ एक्शन फिल्म करना चाहेंगी।