यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झूठा है दीपिका पादुकोण का यह फोटो, कहीं धोखा ना खा जाना...!
लोग इसलिए भी इस फोटो को सच मान बैठे, क्योंकि इसे 'पद्मावती' की कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति ने अपने फेसबुक अकाउंट ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण आज संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले ही दीपिका का एक फोटो सामने आया है, जिसे 'पद्मावती' का फस्ट लुक बताया जा रहा है। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन फिल्म की कास्टिंग डायरेक्ट श्रुति महाजन का कहना है कि यह फोटो झूठी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस फोटो में दीपिका पादुकोण का स्केच है। दीपिका इसमें महारानी की पोशाक में गहने पहने हुए नजर आ रही हैं। यह कहा जा रहा है कि 'पद्मावती' में दीपिका का लुक यही होगा। यह फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुई, वैसे ही लोगों ने इस शेयर करना शुरू कर दिया। यह खबर जब मेकर्स को पहुंची तो उन्होंने इसे झूठा बताया है।
शाहिद कपूर ने रणवीर सिंह से अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, लोग इसलिए भी इस फोटो को सच मान बैठे, क्योंकि इसे 'पद्मावती' की कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया था। लेकिन बाद में श्रुति ने साफ किया कि स्केच उनके अकांउट से नहीं, बल्कि उनके फर्जी अकाउंट से अपलोड की गई और यह झूठी है।

श्रुति ने फेसबुक पर इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा, 'दीपिका का स्केच मेरे फर्जी अकाउंट से अपलोड किया गया था। इसका मुझसे या फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। दीपिका 'पद्मावती' में ऐसी नजर नहीं आएंगी। मैं मीडिया को भी सलाह देना चाहूंगी कि प्रमाणिकता जांचने के बाद ही कोई खबर चलाएं।'
बता दें कि दीपिका पादुकोण, फिल्म में 'पद्मावती' के किरदार में नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर, दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह और रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे। सुनने में आ रहा है कि शाहिद और दीपिका के बीच फिल्म में कई इंटिमेट सीन भी देखने को मिलेंगे।
