Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ये क्‍या, वरुण ने शेयर कर दी बिना कपड़ों में जॉन के साथ अपनी फोटो

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2016 02:37 PM (IST)

    वरुण धवन ने जॉन अब्राहम के साथ इंस्‍टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। जल्‍द ही जॉन और वरुण 'ढिशूम' में स्‍क्रीन शेयर करते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। फिल्म की प्रमोशन के लिए एक्टर्स आजकल किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार नजर आते हैं। वरुण धवन और जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ढिशूम' की प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच वरुण ने सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम के साथ अपनी एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिसे देख आप चौंक जाएंगे।

    वरुण और जॉन ने इस फोटो में कोई कपड़ा नहीं पहना हुआ। इन्होंने सिर्फ तौलिया बांधा हुआ है। तौलिया बांधकर वरुण और जॉन फोटो में नाश्ता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वरुण ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर बुधवार को शेयर किया। इसके साथ वरुण ने लिखा है, 'ब्रेकफास्ट फॉर द ब्वॉयज। ढिशूम को रिलीज होने में अब सिर्फ दो दिन का वक्त बचा है।'

    2 days to go for Dishoom. Breakfast for the boys

    A photo posted by Varun Dhawan (@varundvn) on

    एक्शन से भरपूर 'ढिशूम' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वरुण और जॉन के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। वहीं 'ढिशूम' से लंबे समय बाद अक्षय खन्ना बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्टर किया है।

    इसे भी पढ़ें: बहन प्रियंका चोपड़ा के बारे में ये क्या कह गईं परिणीति चोपड़ा