Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ..जब बाथरूम के बाहर रणवीर ने किया दीपिका का इंतजार

    By Edited By:
    Updated: Wed, 05 Feb 2014 08:29 AM (IST)

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए अभिनेता रणवीर सिंह का प्यार दीवानगी की हद पार कर चुका है। हाल ही में मुंबई के एक होटल में हेमा मालिनी और धर्मेद्र की बेटी आहना की शादी की रिसेप्शन पार्टी में रणवीर को बाथरूम के बाहर दीपिका का बेसब्री से इंतजार करते हुए देखा गया।

    Hero Image

    मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए अभिनेता रणवीर सिंह का प्यार दीवानगी की हद पार कर चुका है। हाल ही में मुंबई के एक होटल में हेमा मालिनी और धर्मेद्र की बेटी आहना की शादी की रिसेप्शन पार्टी में रणवीर को बाथरूम के बाहर दीपिका का बेसब्री से इंतजार करते हुए देखा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : दीपिका के दीवाने हुए सोनू सूद

    ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दोनों एक दूसरे का इंतजार कर रहे हैं। दीपिका जहां जहां जाती हैं रणवीर वहीं पहुंच जाते हैं। दीपिका के लिए रणवीर की दीवानगी अब सिर चढ़कर बोलने लगी है। रणवीर ने अपने दोस्तों से खुले आम कहा है कि दीपिका उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और दीपिका ने भी कई बार रणवीर से अपनी नजदीकियों को बयां किया है।

    दीपिका और रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। दीपिका को भी रणवीर का साथ पंसद है। उन्होंने पिछले महीने अपना जन्मदिन रणवीर के साथ न्यूयॉर्क में मनाया था,लेकिन लगता है रणवीर एक एक पल अपनी लव लेडी के साथ बिताना चाहते हैं। इसलिए वह पार्टी में पूरे समय दीपिका का हाथ पकड़े रहे। जब तब उनके गालों को चूमते रहे। दीपिका भी बार बार उनके कानों में कुछ कहे जा रही थीं। नए प्यार की खुमारी दोनों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। पार्टी में सबकी नजरें आहना और उनके पति वैभव वोरा की बजाय रणवीर और दीपिका पर ही थीं। दोनों पार्टी में सुबह तीन बजे तक साथ रहे। कई अवार्ड फंक्शन में भी दोनों साथ ही बैठे दिखाई दिए।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर