Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म जूली 2 का ट्रेलर रिलीज़, राय लक्ष्मी का अंदाज़ है बिंदास

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Mon, 04 Sep 2017 04:36 PM (IST)

    2004 में आयी 'जूली' इरोटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें नेहा के साथ संजय कपूर अहम भूमिका में थे।

    फिल्म जूली 2 का ट्रेलर रिलीज़, राय लक्ष्मी का अंदाज़ है बिंदास

    मुंबई। नेहा धूपिया की फिल्म 'जूली' के सीक्वल 'जूली 2' का ट्रेलर आ चुका है। इस ट्रेलर में साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का बिंदास लुक नज़र आता है।

    साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म जूली 2 के जरिए डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस प्रकार एक लड़की सेलेब्रिटी बनती है। इसके बाद उस सेलेब्रिटी को मारने के खिलाफ कुछ लोग साजिश करते हैं। अब यह साजिश कितनी कामयाब होता है और उस सेलिब्रिटी का क्या होता है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 'जूली 2' को दीपक शिवदसानी ने डायरेक्ट किया है। राय लक्ष्मी के करियर की ये 50वीं फ़िल्म है, जबकि दूसरी हिंदी फ़िल्म। इससे पहले राय लक्ष्मी सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'अकीरा' में नज़र आ चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: बॉबी डार्लिंग ने अपने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, पीएम से मदद की गुहार

    बता दें कि, 'जूली 2' फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। 2004 में आयी 'जूली' इरोटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें नेहा के साथ संजय कपूर अहम भूमिका में थे।

    comedy show banner
    comedy show banner