Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐश्‍वर्या की फिल्‍म 'जज्‍बा' का 'बंदेया' सॉन्‍ग रिलीज, आप भी देंखे

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 08 Sep 2015 01:26 PM (IST)

    ऐश्‍वर्या राय की कमबैक फिल्‍म 'जज्‍बा' का इंतजार करने वालों के लिए एक अच्‍छी खबर है। मेकर्स ने इस फिल्‍म के एक सॉन्‍ग बंदेया' का वीडियो रिलीज कर दिया है।

    मुंबई। ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का इंतजार करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। मेकर्स ने इस फिल्म के एक सॉन्ग बंदेया' का वीडियो रिलीज कर दिया है। ये रहा आपके लिए।

    कुछ समय पहले निर्देशक संजय गुप्ता ने इस सॉन्ग का टीजर और ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक जारी किया था। अब यह पूरा वीडियो सामने आ गया है। यह फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

    पता है 'हीरो' में क्यों नहीं है एक भी किसिंग सीन?

    ऐश्वर्या की यह कमबैक फिल्म है। इससे पहले वो 2010 में रितिक रोशन के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में नजर आई थीं। फिल्म 'जज्बा' में ऐश्वर्या के अलावा इरफान खान, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और चंदन रॉय सन्याल जैसे सितारे भी मौजूद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर लौंटी प्रियंका, मराठी गेटअप में पोस्ट की फोटो