दीपिका की डेब्यू हॉलीवुड फ़िल्म का मुंबई में प्रीमियर, विन डीज़ल ने कहा- 'शुक्रिया'
विन ने बताया कि वो उनके साथ काफी सालों से काम करना चाहते थे। इसीलिए दीपिका की शर्त मानी और इंडिया आए।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। हॉलीवुड एक्शन स्टार विन डीज़ल अपनी फ़िल्म xXx: The Return Of Xander Cage को प्रमोट करने इंडिया आए हुए हैं। गुरुवार सुबह विन मुंबई पहुंचे। भारत में अपनी पहली यात्रा से विन काफी ख़ुश हैं। ख़ासकर जिस अंदाज़ में गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत हुआ, उसने विन को इंप्रेस कर दिया है।
xXx: The Return Of Xander Cage से दीपिका हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और उनकी बात रखते हुए ही विन फ़िल्म का प्रीमियर मुंबई में करने के लिए तैयार हुए थे। प्रीमियर से मीडिया से बातचीत करते हुए विन ने कहा- दीपिका ने इस फ़िल्म को करने के लिए एक शर्त रखी थी कि मेरी होम कंट्री में इसका प्रीमियर रखा जाए। इसलिए हम लोग यहां आए हैं। विन ने अपने स्वागत पर कहा- ''ऐसा स्वागत उनका कहीं नहीं हुआ। यहां का कल्चर, यहां का म्यूज़िक उन्हें सब पसंद है और सबसे ज़्यादा पसंद है कि यहां के लोग हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। शानदार स्वागत हुआ है। इंडिया मेरे लिए अहम है।''
इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के साथ इंडिया पहुंचे विन डीज़ल, पहली तस्वीरें
दीपिका फ़िल्म में सेरेना नाम का किरदार निभा रही हैं और उन्होंने इसके लिए काफी एक्शन किया है। विन ने बताया कि वो उनके साथ काफी सालों से काम करना चाहते थे। इसीलिए दीपिका की शर्त मानी और इंडिया आए। विन ने सारी बातें अंग्रेजी में कहीं, लेकिन मीडिया और इंडिया के लिए हिंदी में बोले- ''शुक्रिया''। बताते चलें कि xXx: The Return Of Xander Cage दुनिया में सबसे पहले इंडिया में 14 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।