विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऑल इज वेल' का ट्रेलर रिलीज, देखिए अभिषेक-ऋषि की कैमिस्ट्री

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 02 Jul 2015 08:52 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 10:28 AM (IST)

उमेश शुक्ला की अगली फिल्म 'ऑल इज वेल' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, असिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। उमेश शुक्ला की अगली फिल्म 'ऑल इज वेल' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, असिन और सुप्रिया पाठक स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

शाहिद की शादी के बारे में बोलीं उनकी सौतेली मां

ये फिल्म एक अजीबो-गरीब परिवार की कहानी है जिसमें बाप-बेटे की आपस में नहीं पटती। परिवार में कुछ भी ठीक नहीं है लेकिन फिल्म का टाइटल है 'ऑल इज वेल'।

फिल्म में ऋषि और अभिषेक बाप-बेटे के रोल में हैं, जो हर वक्त आपस में झगड़ते रहते हैं। बेटा हमेशा ये कहता है कि वो अपने पिता की तरह बिलकुल नहीं है।

ट्रेलर में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। बेशक फिल्म में ये उतार-चढ़ाव दर्शकों को काफी हंसाने वाले होंगे।

फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी।

रितिक बेटों संग दक्षिण अफ्रीका में लगे रोने, फोटो वायरल!