विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद की शादी के बारे में बोलीं उनकी सौतेली मां

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 02 Jul 2015 09:34 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Jul 2015 10:02 AM (GMT+05:30)

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने कहा कि शाहिद कपूर की शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शाहिद, सुप्रिया के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने कहा कि शाहिद कपूर की शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शाहिद, सुप्रिया के सौतेले बेटे हैं।

रितिक बेटों संग दक्षिण अफ्रीका में लगे रोने, फोटो वायरल!

सुप्रिया ने कहा, 'बहुत सारी चीजें हो रही हैं। मुझे लगता है कि नॉर्मल शादी के घर की तरह है।'

शाहिद 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी करने जा रहे हैं। शादी गुड़गांव में होगी जबकि शाहिद शादी की रिसेप्शन मुंबई में देंगे।

सुप्रिया ने ये बात अपनी अगली फिल्म 'ऑल इज वेल' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कही। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, असिन और सुप्रिया अहम रोल्स में हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए सुप्रिया ने कहा, 'इस फिल्म के दौरान मैंने अच्छा वक्त बिताया। मुझे उम्मीद है कि हर किसी को ये फिल्म देखने में भी मजा आएगा।'

फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी।

कल्कि कोचलिन ने शुरू की अपनी थिएटर कंपनी