Exclusive: वरूण धवन के बद्री बनने के पीछे ये है दिलचस्प कहानी
जब उनसे फ़िल्म के निदेशक शशांक खेतान ने कहा कि फ़िल्म में उनका नाम बद्री होगा तो वह बहुत खुश हो गए, क्योंकि इस नाम से उनका गहरा कनेक्शन है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। वरूण धवन अपनी अगली फ़िल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में बद्रीनाथ की भूमिका में हैं, लेकिन फ़िल्म में उनके बद्री बनने की एक खास वजह है। वह यूं ही बद्री नहीं बने हैं और इसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया है।
वरूण ने फ़िल्म के ट्रेलर लांच पर यह राज़ खोल। वरूण ने बताया कि उन्हें यह नाम उनके बेस्ट फ्रेंड कवीश (कभी ख़ुशी कभी गम में ऋतिक के बचपन की भूमिका निभाने वाले) ने दिया था। क्योंकि वरुण को हमेशा से एक्टिंग और डांस का शौक रहा है। ऐसे में कवीश उन्हें कहते थे कि तू हिंदी फिल्मों का हीरो बने या ना बने भोजपुरी का तो बन ही जायेगा और इसलिए ब्रदर को भोजपुरी में वह बद्री कहकर बुलाते थे। जब उनसे फ़िल्म के निदेशक शशांक खेतान ने कहा कि फ़िल्म में उनका नाम बद्री होगा तो वह बहुत खुश हो गए, क्योंकि इस नाम से उनका गहरा कनेक्शन है।
इसे भी पढ़ें- रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा, देखिए बद्रनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर
बद्रनाथ की दुल्हनिया में वरूण के अपोज़िट आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म 10 मार्च को रिलीज होने वाली है। ये फ़िल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की फ्रेंचाईजी फ़िल्म है, जिसमें वरूण और आलिया ने ही लीड रोल्स निभाए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।