विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त रिहा, जेल से पहुंचे घर, पत्नी हर कदम पर साथ, खुशी से झूम उठे फैंस

By kishor joshiEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 05:46 PM (IST)

मुंबई में साल 1993 के सीरियल बम धमाका मामले में दोषी पाए जाने के बाद अपनी पांच साल की सजा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे/नई दिल्ली। मुंबई में साल 1993 के सीरियल बम धमाका मामले में दोषी पाए जाने के बाद अपनी पांच साल की सजा के तहत 42 महीने पुणे की यरवदा जेल में रहने के बाद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त रिहा होकर मुंबई स्थित अपने घर पहुंच गए। वहां पहले से ही फैंस की भारी भीड़ स्वागत के लिए उमड़ी हुई थी। मुंबई पहुंचने के बाद संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता के साथ सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद अपनी मां नर्गिस की कब्रगाह पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद अपने घर को रवाना हुए।

Photos : सिद्धिविनायक मंदिर से मां की कब्रगाह पर पहुंचे संजय दत्त

संजय दत्त की रिहाई को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह और जश्न का माहौल है। जेल से उन्हें लेने के लिए उनकी पत्नी मान्यता दत्त और उनके खास दोस्त राजकुमार हिरानी पहुंचे थे। आजादी मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा, 'आजादी की राह आसान नहीं होती मेरे दोस्त, परिवार के समर्थन के कारण बाहर आ पाया हूं।'

पढ़ें- जानिएः कौन हैं संजय दत्त, किस वजह से हीरो से विलेन बन गए 'मुन्नाभाई'

नीली कमीज में जेल से बाहर निकलने के बाद संजय दत्त ने पीछे मुड़कर यरवदा जेल को सलाम किया। इसके बाद वह व्हाइट एसयूवी में बैठकर परिवार के साथ सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। जेल से मिली आजादी पर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने भावुक होते हुए कहा कि वो मुश्किल वक्त बिता कर आए हैं, जिंदगी को पटरी पर लौटने में समय लगेगा। उनके दोस्त राजकुमार हिरानी ने कहा कि संजू की रिहाई से वो बहुत खुश हैं और इस खुशी को बयां नहीं कर सकते हैं। संजय दत्त से मिलने के लिए राजकुमार हिरानी सुबह ही पुणे पहुंच गए थे।

देखें- 42 महीने बाद हुई 'संजू बाबा' की रिहाई, देखें तस्वीरें

वहीं, दूसरी तरफ उनकी रिहाई का विरोध भी हो रहा है। पुणे की यरवदा जेल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जेल में और भी कैदी हैं, उन्हें संजय दत्त जैसी सुविधा दी जा रही है। इसको देखते हुए जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इसके साथ ही संजय दत्त की रिहाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एक पीआईएल डाल दी गई है, जो उनकी रिहाई से पहले हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। इससे पहले उनकी बेटी त्रिशाला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संजय दत्त उनके शेर हैं और उनका शेर पिंजरे से बाहर जंगल में आ रहा है।

देखें- संजू बाबा की रिहाई पर कहीं खुशी कहीं विरोध

इस बीच, अपनी सजा अवधि के दौरान अनियमित छूट पाने और अधिकारियों की ओर से विशेष सुविधा दिए जाने के आरोपों के कारण अभिनेता विवादों में भी रहे। संजय दत्त को जेल में अच्छे बर्ताव के लिए 8 महीने और 16 दिन की सजा में छूट मिली है।

पढ़ें: संजय दत्त की रिहाई के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका

गौरतलब है कि संजय दत्त को मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दौरान अवैध रूप से एके-56 राइफल रखने के आरोप में पहली बार 19 अप्रैल, 1993 को तब गिरफ्तार किया गया था, जब वो एक फिल्म की शूटिंग से मॉरीशस से लौट रहे थे और यह गिरफ्तारी एयरपोर्ट पर हुई थी। 18 दिन के अंदर ही उनको जमानत भी मिल गई थी।

संजय दत्त पर पर लगे आरोप और उनकी जेल यात्रा

  • 4 जुलाई 1994 को संजय दत्त को दूसरी बार जेल जाना पड़ा। अदालत ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। दूसरी बार की जेल यात्रा काफी लंबी थी। इस दौरान उन्हें 12 महीने 18 दिन जेल में रहना पड़ा था।
  • दो साल बाद उन्हें तीसरी बार फिर 22 दिनों के लिए फिर जेल जाना पड़ा, लेकिन रिहाई के दो महीने बाद ही उन्हें चौथी बार जेल जाना पड़ा और इस दौरान उन्हें 38 दिन जेल में बिताने पड़े।
  • मई 2007 में संजय दत्त अपने पर लगे सबसे बड़े कलंक टाडा के आरोपों से मुक्त हो गए, लेकिन अवैध रूप से हथियार रखने की वजह से उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत 6 साल की सजा सुनाई गई।
  • संजय दत्त ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और उनकी अपील पर सुनवाई होने तक के लिए अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। नवंबर 2007 को वे जेल से रिहा हुए।
  • जमानत से बाहर आने के कुछ महीनों बाद संजय दत्त ने मान्यता से गोवा में शादी कर ली।
  • अक्टूबर 2010 में संजय दत्त जुड़वा बच्चों के पिता भी बने, जिसमें एक लड़का और एक लड़की हुई।
  • 21 मार्च 2013 वह तारीख थी, जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को सही करार दिया, लेकिन संजय दत्त के लिए राहत की बात ये रही कि सुप्रीम कोर्ट ने टाडा अदालत की ओर से सुनाई गई 6 साल की सजा को एक साल कम करके 5 साल कर दिया।
  • अक्टूबर 2013 में मेडिकल ग्राउंड पर 28 दिन के लिए संजय दत्त पैराेल पर जेल से बाहर आए, इसके बाद दिसंबर 2013 में बीमार पत्नी मान्यता की देखभाल के लिए 28 दिन के लिए जेल से बाहर आए।
संजय दत्त के लिए सलमान की तैयारी जबरदस्त, सुरक्षा के लिए भेेजे बॉडीगार्ड्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।