Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Photos : सिद्धिविनायक मंदिर के बाद मां नर्गिस की कब्रगाह पर पहुंचे संजय दत्त

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 25 Feb 2016 01:20 PM (IST)

    पुणे की यरवदा जेल से रिहा होकर अभिनेता संजय दत्त मुंबई पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद वो अपनी मां नर्गिस की कब्रगाह पर पहुंचे।

    Hero Image

    नई दिल्ली। पुणे की यरवदा जेल से रिहा होकर अभिनेता संजय दत्त मुंबई पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद वो अपनी मां नर्गिस की कब्रगाह पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी मान्यता भी मौजूद थीं। वो पुणे से ही उनके साथ-साथ हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    42 माह बाद रिहा हुए संजू बाबा, बोले-आजादी की राह आसान नहीं होती मेरे दोस्त!

    संजय दत्त की एक झलक पाने को उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ भी मौके पर जुट गई। हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद थी।

    आपको बता दें कि संजय दत्त को गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के लिए पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। बाहर निकलकर संजय दत्त ने जेल में लगे तिरंगे को सलाम किया। उनके चेहरे से खुशी साफ झलक रही थी। मां नर्गिस की कब्रगाह पर पहुंचने से पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए।

    रिहा होते संजय दत्त ने तिरंगे को किया सलाम, बहन बोली-काश, पिता जिंदा होते

    बॉलीवुड को भी संजय दत्त की रिहाई का बेसब्री से इंतजार था। अब वे एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय हो जाएंगे। उनकी जिंदगी पर राजकुमार हिरानी फिल्म भी बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। संजय दत्त की रिहाई से फैंस भी जबरदस्त खुशी है, आखिरकार उनके 'मुन्नाभाई' आजाद जो हो गए हैं।