विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: नन्हे अबराम ने ऐसा क्या कहा, सनी लियोनी बन गईं उनकी फ़ैन!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 21 Dec 2016 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 11:35 AM (IST)

सनी बताती हैं कि जब इस गाने की शूटिंग हुई थी, उस दिन शाह रुख़ ख़ान का पूरा परिवार सेट पर मौजूद था। अबराम के साथ काफी दिलचस्प मीटिंग रही।

Exclusive: नन्हे अबराम ने ऐसा क्या कहा, सनी लियोनी बन गईं उनकी फ़ैन!
Exclusive: नन्हे अबराम ने ऐसा क्या कहा, सनी लियोनी बन गईं उनकी फ़ैन!

मुंबई। शाह रूख़ ख़ान को बॉलीवुड में किंग ऑफ़ रोमांस कहा जाता है, और लगता है कि नन्हे अबराम ने अभी से वो हुनर अपने पापा से सीख लिया है, तभी तो पहली ही मुलाक़ात में सनी लियोनी उनकी फ़ैन बन गई हैं।

सनी शाह रूख़ की आने वाली फ़िल्म 'रईस' में स्पेशल सांग कर रही हैं, जो कुर्बानी के मशहूर गाने लैला का नया वर्ज़न है। सनी इस गाने में शाह रूख़ के साथ थिरक रही हैं, जिसने उनके लिए ये गाना काफी स्पेशल बन गया है। इसके अलावा इस गाने की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी यादें भी हैं, जो सनी को अभी तक गुदगुदाती हैं। सनी बताती हैं कि जब इस गाने की शूटिंग हुई थी, उस दिन शाह रुख़ ख़ान का पूरा परिवार सेट पर मौजूद था। गौरी ख़ान के साथ आर्यन ख़ान और अबराम भी सेट पर मौजूद थे। सनी बताती हैं कि उनकी अबराम के साथ काफी दिलचस्प मीटिंग रही। अबराम ने बहुत क्यूटनेस के साथ सनी से हाथ मिलाते हुए हैलो बोला था।

इसे भी पढ़ें- रितिक ने जीता सलमान ख़ान के इस डायरेक्टर का दिल, आएंगे उनकी फ़िल्म में नज़र

सनी कहती हैं- ''अबराम तो मुझे अभी से स्टार नज़र आने लगे हैं। वो सेट के माहौल को काफी एन्जॉय कर रहे थे और अभी से वो लाइटिंग और कैमरा को लेकर फ्रेंडली हो गए हैं।'' सनी ने आगे यह भी कहा कि उनकी छोटी ही मुलाक़ात हुई लेकिन वो अबराम की क्यूटनेस की फैन हो गयी हैं। उन्हें हमेशा से बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए जितने भी वक़्त वो अबराम के साथ रहीं, उन्होंने उनकी कंपनी खूब एन्जॉय की।

इसे भी पढ़ें- पद्मावती में रणवीर का नहीं होगा बाल भी बांका, भंसाली ने किया ऐसा इंतज़ाम

'रईस' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। राहुल ढोलकिया डायरेक्टिड फ़िल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान फ़ीमेल लीड रोल में हैं, जबकि नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।