विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काबिल रितिक ने जीता सलमान ख़ान के इस डायरेक्टर का दिल, आएंगे उनकी फ़िल्म में नज़र

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 10:06 AM (IST)

यह फ़िल्म इसी साल 2017 में फ्लोर पर आ जाएगी और ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि यह फ़िल्म अगले साल सिनेमा हॉल तक आ जाए।

काबिल रितिक ने जीता सलमान ख़ान के इस डायरेक्टर का दिल, आएंगे उनकी फ़िल्म में नज़र
काबिल रितिक ने जीता सलमान ख़ान के इस डायरेक्टर का दिल, आएंगे उनकी फ़िल्म में नज़र

मुंबई। रईस के साथ टक्कर के बावजूद काबिल एक कामयाब फ़िल्म बन कर उभरी है। क़ाबिल में रितिक की एक्टिंग ने आम लोगों से लेकर क्रिटिक्स तक का दिल जीता है। सिर्फ फैंस का ही नहीं बल्कि कुछ डायरेक्टर भी रितिक के मुरीद नज़र आ रहे हैं, एक नाम कबीर ख़ान का भी है जो जल्द ही सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' ले कर आ रहे हैं।

मीडिया में यह बहस काफी दिनों से जारी है कि रितिक रोशन की अगली फ़िल्म डायरेक्टर कबीर ख़ान के साथ आने वाली है और अब तो यह ख़बर भी आ गयी कि इस फ़िल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस करेंगे। ख़बरों की मानें तो रितिक और कबीर लंबे समय से एक साथ काम करना चाह रहे थे, लेकिन संभव नहीं हो पाया। अब ख़बर है कि दोनों ही रितिक और कबीर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फ़िल्म इसी साल 2017 में फ्लोर पर आ जाएगी और ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि यह फ़िल्म अगले साल सिनेमा हॉल तक आ जाए।

काबिल स्टार्स रितिक और यामी के साथ सलमान ख़ान का डबस्मैश देखा क्या?

बहरहाल, काबिल के बाद रितिक कबीर ख़ान की फ़िल्म के अलावा 'कृष 4 की शूटिंग में व्यस्त हो जायेंगे, कृष 4 भी इसी साल आनी है। जबकि, कबीर की 'ट्यूबलाइट' भी इसी साल जून में रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।