यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानिए, 'एक पहेली लीला' के बारे में क्या कहती है सनी
बॉलीवुड की हॉट सनसनी सनी लियोन ने कहा कि 'एक पहेली लीला' का रोल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। उनके ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट सनसनी सनी लियोन ने कहा कि 'एक पहेली लीला' का रोल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। उनके मुताबिक आज तक ऐसा मुश्किल रोल उन्हें कभी मिला नहीं था।
सनी ने इस बारे में अपने ट्विट में लिखा है, 'क्या आप जानते हैं कि मुझे लीला का मेकअप करने में रोज 3 से 4 घंटे लगते थे। इसके अलावा यह मेरे लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल था और मैं कह सकती हूं कि मैंने यह कर दिखाया। मैं इस फिल्म से बेहद खुश हूं।'
इंडो-कनाडियन मूल की एक्ट्रेस सनी लियोन आजकल बॉलीवुड में काफी धूम मचा रही हैं। सनी ने अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत फिल्म 'जिस्म 2' से की थी। जल्द ही उनकी फिल्म 'एक पहेली लीला' रिलीज होने वाली है, जिसके निर्देशक बॉबी खान है।
आजकल 'एक पहेली लीला' के गाने काफी धूम मचा रहे हैं। खासकर 'सैंया सुपरस्टार' तो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके अलावा सनी अपनी अगली फिल्में 'टीना एंड लोलो' और 'कुछ-कुछ लोचा है' मेें भी दिखाई देंगी।
