विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ और संजय दत्त के कारण सुनील शेट्टी को लोग ये कह कर बुलाते हैं

By ManojEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 03:55 PM (IST)

सुनील शेट्टी को पुरुषों के अन्ना बुलाने से कोई परेशानी नहीं लेकिन जब लड़कियां भी अन्ना बुलातीं हैं, तो वो नाराज़ हो जाते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सुनील शेट्टी का नाम आज किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं है लेकिन आमतौर पर पूरा बॉलीवुड उन्हें सुनील नाम से कम अन्ना नाम से ज्यादा जानता है । सुनील शेट्टी को ये नाम अमिताभ बच्चन और संजय दत्त ने दिया था।

अन्ना आजकल अपनी अगली फिल्म 'रिलोडेड' की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन हाल ही में फिल्मों में कास्टिंग के लिए एक नए ऐप्लिकेशन 'ऍफ़ काउच' को भी लॉन्च किया है। जागरण डॉट कॉम से हुई बातचीत में सुनील ने अपने अन्ना होने की कहानी सुनाई। सुनील कहते हैं "अमिताभ बच्चन और संजय दत्त के साथ मैं फिल्म 'कांटे' की शूटिंग कर रहा था। शूटिंग के ब्रेक के दौरान मज़ाक में निकली किसी बात पर संजय ने मुझे बार-बार अन्ना बुलाना शुरू कर दिया। संजय हमेशा कहते थे कि बड़ा भले हो वो हों लेकिन मेरा बिहेवियर बड़ों जैसा है। उसके बाद सेट पर मौजूद अमिताभ बच्चन ने भी जब अन्ना बुलाना शुरू कर दिया तो सेट पर बाकी लोगों के पास तो कोई ऑप्शन ही नहीं था और सबने मेरा नामकरण अन्ना कर दिया।उसके बाद से सारी इंडस्ट्री मुझे इसी नाम से बुलाती है।"

किम करदाशियां के साथ हो गया एक और हादसा , नहीं हो पाया पब्लिक अपीयरेंस

सुनील शेट्टी को पुरुषों के अन्ना बुलाने से कोई परेशानी नहीं लेकिन जब लड़कियां भी अन्ना बुलातीं है, तो वो नाराज़ हो जाते हैं। सुनील के मुताबिक "अब तो ऐसा है कि कहीं भी जाऊं तो लोग अन्ना ही बुलाते हैं। फिर चाहे वो पुलिस वाले हो या कहीं एयरपोर्ट पर। अन्ना नाम तो इतना पॉपुलर हुआ कि मेरी दो फिल्मों 'आन' और 'आवारा पागल दीवाना' में मेरा नाम अन्ना ही रखा गया था।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।