विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Big Twist: कपिल शर्मा की बाग़ी टीम विरोधी चैनल पर शुरू कर सकती है नया शो

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 06:51 AM (IST)

सुनील ग्रोवर कपिल की बाग़ी टीम के साथ राइवल चैनल के साथ नए कॉमेडी शो की प्लानिंग कर रहे हैं। झगड़े के बाद से ही चंदन सुनील के साथ हैं।

Big Twist: कपिल शर्मा की बाग़ी टीम विरोधी चैनल पर शुरू कर सकती है नया शो
Big Twist: कपिल शर्मा की बाग़ी टीम विरोधी चैनल पर शुरू कर सकती है नया शो

मुंबई। कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी ख़बर और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए अच्छी ख़बर आ रही है। बुरी ख़बर ये है कि कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा का पर्दा हमेशा के लिए गिर सकता है, जबकि अच्छी ख़बर ये है कि सुनील ग्रोवर कपिल की बाग़ी टीम के साथ मिलकर राइवल चैनल पर नया कॉमेडी शो शुरू कर सकते हैं।

पहले बात करते हैं बुरी ख़बर की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कुछ वक़्त पहले तक चैनल सोनी टीवी द कपिल शर्मा शो को 106 करोड़ रुपए की डील के साथ कांट्रेक्ट रीन्यू करने वाला था, मगर ताज़ा विवाद के चलते चैनल इस कांट्रेक्ट का विस्तार ना करने के मूड में दिख रहा है और हो सकता है कि अप्रैल के बाद द कपिल शर्मा शो का पर्दा फिर ना उठे। सूत्र बताते हैं कि शो की टीआरपी पहले ही अच्छी नहीं आ रही थीं, उस पर ताज़ा विवाद की वजह से कपिल की टीम टूट गई है। सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और कथित रूप से अली असगर शूटिंग के लिए नहीं आ रहे, जिसके चलते पिछले हफ़्ते शो की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी।

इसे भी पढे़ं- कपिल शर्मा का बंपर लॉस, टीम के एक और एक्टर ने मिला सुनील से हाथ

सुनने में ये भी आया है कि कॉमेडी शो की शूटिंग रुकने की वजह से कपिल अपनी फ़िल्म फिरंगी की शूटिंग के लिए बीकानेर रवाना हो गए हैं और अब 29 मार्च को ही लौटेंगे, जब अली असगर सेट पर लौट आएंगे। कहा जा रहा है कि अली तबीयत ख़राब होने की वजह से शूटिंग के लिए नहीं आ रहे थे। 

इसे भी पढे़ं- तस्वीरें अगर बोलती हैं तो सुनिए, क्या कह रही है दीपिका-नीतू की ये तस्वीर

अब बात करते हैं अच्छी ख़बर की। अच्छी ख़बर ये है कि सुनील ग्रोवर कपिल की बाग़ी टीम के साथ राइवल चैनल के साथ नए कॉमेडी शो की प्लानिंग कर रहे हैं। झगड़े के बाद से ही चंदन सुनील के साथ हैं। बाद में अली असगर के भी कपिल से दूर होने की ख़बरें आईं। कीकू शारदा भी कुछ वक़्त तक कपिल के साथ रहे, पर अब वो भी सुनील के खेमे में आ गए हैं। ऐसे में नया शो शुरू करने के लिए सुनील को ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 

इसे भी पढे़ं- सोनम कपूर की वॉर्डरोब से मिलेगी कैंसर पीड़ित बच्चों को राहत

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अली असगर ने सुनील को अपनी स्वीकृति भी दे दी है। यहां कलर्स टीवी के सीईओ राज नायक के एक ट्वीट का उल्लेख प्रासंगिक होगा। हालांकि इस ट्वीट में कहीं भी कपिल या इस विवाद का ज़िक्र नहीं है, लेकिन उन्होंने जो सलाह दी है, वो प्रासंगिक ज़रूर लगती है-

इसे भी पढे़ं- अर्जुन कपूर ने याद किया मां को, सेलेब्स ने जताया अपना प्यार

अब राज नायक का ये ट्वीट सुनील ग्रोवर एंड कंपनी के लिए है या बस इत्तेफ़ाक़ है, इसका खुलासा भी कुछ दिन में हो जाएगा। फिलहाल तो द कपिल शर्मा शो के भविष्य पर सबकी नज़रें लगी हैं। वैसे आपको याद होगा, कपिल ने कलर्स चैनल को भी काफी ख़राब ढंग से छोड़ा था, और उस वक़्त कपिल की पूरी टीम ने उनका साथ दिया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।