विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर की बर्थडे पार्टी की लिस्‍ट में नहीं है शाहरुख का नाम!

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Fri, 13 Mar 2015 02:32 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2015 03:22 PM (IST)

आमिर खान इस बार अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी देने वाले हैं। इसमें शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्‍ट भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान इस बार अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी देने वाले हैं। इसमें शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई हैं। इसमें बॉलीवुड के कई जानेमाने सितारों का नाम है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें शाहरुख खान का नाम मिसिंग हैं!

जानें, अपने 50वें बर्थडे पर क्या करने वाले हैं आमिर

आमिर शनिवार को पूरे 50 साल के हो जाएंगे। ऐसे में धूम-धड़ाके वाली पार्टी तो बनती है। इसकी पूरी तैयारियां भी हो चुकी हैं। आमिर की पत्नी किरण राव ने खुद पर्सनली फोन कर सभी मेहमानों को इनवाइट किया है। इनमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार और अनुष्का शर्मा, करण जौहर जैसे कई जानेमाने बॉलीवुड सितारों का नाम शामिल है, लेकिन कहीं भी शाहरुख के नाम का जिक्र नहीं है।

आमिर खान के शो में नज़र आने वाली रेप पीड़िता की मौत

सूत्रों की मानें तो आमिर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लोनावला के पास एक बहुत बड़ा रिसॉर्ट बुक कराया है। इसमें मेहमानों के लिए स्विमिंग पूल से लेकर स्पा तक सब कुछ का इंतजाम है। वैसें तो आमिर हर बार अपना बर्थडे बहुत साधारण तरीके से मनाते रहे हैं, लेकिन इस बार चूकिं वे अपना 50वां पूरा करने जा रहे हैं, इसलिए ग्रैंड पार्टी तो बनती है।

इस डायरेक्टर को डेट पर ले गईं कंगना, पिलाई सबसे महंगी शराब!