VIDEO : शाहरुख ने यूं काटा बर्थडे केक, फैंस ने अनोखे ढंग से मनाया जश्न
शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके सभी फैंस जश्न मनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने भी अपने बर्थडे पर पूरे परिवार के साथ केक काटकर इस जश्न की शुरुआत की। उनकी पत्नी गौरी खान ने इस दौरान की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की, जिसमें उन दोनों के साथ उनके
मुंबई। शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके सभी फैंस जश्न मनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने भी अपने बर्थडे पर पूरे परिवार के साथ केक काटकर इस जश्न की शुरुआत की। उनकी पत्नी गौरी खान ने इस दौरान की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की, जिसमें उन दोनों के साथ उनके बच्चे आर्यन और सुहाना भी नजर आ रहे हैं।
देखें वीडियो, आधी रात शाहरुख खान ने कैसे मनाया अपने बर्थडे का जश्न
शाहरुख खान ने भी फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें मन्नत के बाहर जमा हुए फैंस का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। सभी उनकी एक झलक पाने को बेकरार दिख रहे हैं। शाहरुख खान ने भी घर की बालकनी से हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया। शाहरुख खान के 50वें बर्थडे पर 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' ने भी 50 किलो का केक काटकर अनोखे ढंग से जश्न मनाया। आप इसे यहां देख भी सकते हैं।
फिलहाल शाहरुख खान, रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में व्यस्त हैं, जो 18 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज होने को तैयार है। इसमें वो पांच साल बाद एक बार फिर काजोल के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा वो अपनी 'फैन' और 'रईस' जैसी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।