Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखें वीडियो, आधी रात शाहरुख खान ने कैसे मनाया अपने बर्थडे का जश्‍न

    बॉलीवुड के किंग खान ने आज अपनी उम्र का अर्धशतक पूरा कर लिया। ऐसे में इस खास मौके पर जश्‍न तो बनता ही है और आधी रात से ही यह शुरू भी हो गया। लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान का 50वां बर्थडे भला कैसे कोई भूल सकता

    By Pratibha Kumari Edited By: Updated: Mon, 02 Nov 2015 12:34 PM (IST)

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान ने आज अपनी उम्र का अर्धशतक पूरा कर लिया। ऐसे में इस खास मौके पर जश्न तो बनता ही है और आधी रात से ही यह शुरू भी हो गया। लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान का 50वां बर्थडे भला कैसे कोई भूल सकता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहरुख खान के करियर की 10 सुपरहिट फिल्में

    रविवार देर रात से ही मन्नत के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा शुरू हो गया। 'दिलवाले' शाहरुख ने भी उन्हें बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उन्होंने सबसे पहले अपने पूरे परिवार के साथ बर्थडे केक काटा और फिर फैंस का भी गर्मजोशी का स्वागत किया। साथ ही ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया।

    सलमान खान से भी पहले ऐश्वर्या राय को इनसे हुआ था प्यार!

    इस खास मौके पर मन्नत के बाहर का नजारा वाकई में बहुत शानदार था। शाहरुख के फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार नजर आए। शाहरुख ने इस पूरे शानदार नजारे का एक ये वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया है। उनकी बहुत जल्द फिल्म 'दिलवाले' आने वाली है। इसमें वो एक बार फिर काजोल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर जादू चलाते नजर आएंगे।