विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम के भाई बॉलीवुड में एंट्री को तैयार, इस एक्ट्रेस की पोती भी होगी साथ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 28 Feb 2016 04:49 PM (IST)Updated: Mon, 29 Feb 2016 11:54 AM (IST)

मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं। वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जियां' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं। वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जियां' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अनिल की बेटी सोनम कपूर पहले ही बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ चुकी हैं।

अर्जुन ने आधी रात करीना को किया फोन, सैफ ने लगाई जमकर फटकार

सोनम ने अपने भाई को काम के मामले में आदर्शवादी और मेहनती बताया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि वह फिल्मों में लंबा सफर तय करेंगे। 'मिर्जियां' के जरिए ही गुजरे जमाने की अभिनेत्री ऊषा किरण की पोती सैयामी खेर भी फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं।

सोनम ने कहा, 'काम के प्रति हर्ष का लगन असाधारण है। हम सभी काम करते हैं, लेकिन वह अपने काम को लेकर बहुत आदर्शवादी हैं। हर्ष बुद्धिमान और कुशाग्र हैं। फिल्मी दुनिया में वह लंबा सफर तय करेंगे।' फिल्म की कहानी साहिबान और मिर्जा की प्रेम कथा पर आधारित है। मिर्जियां का स्क्रीनप्ले गुलजार ने लिखा है।

पाक एक्ट्रेस मावरा हॉकेन के साथ डेटिंग पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी