विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन ने आधी रात करीना को किया फोन, सैफ ने लगाई जमकर फटकार

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 28 Feb 2016 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 29 Feb 2016 06:13 AM (IST)

इन दिनों सैफ अली खान की 'बेगम' करीना कपूर, अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों सैफ अली खान की 'बेगम' करीना कपूर, अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें दोनों के बीच काफी करीबियां देखने को मिलेंगी। खैर, खबर ये है कि हाल ही में सैफ ने अर्जुन को जमकर फटकार लगाई है। चलिए बताते हैं आखिर ऐसा क्या हो गया, जो सैफ अपना आपा खो बैठे।

दरअसल, अर्जुन ने शूटिंग खत्म करने के बाद को-स्टार करीना को फोन मिला दिया, वो भी आधी रात को। ऐसे में इतनी रात को अर्जुन का फोन देख सैफ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और फिर क्या सैफ ने उठाया फोन और लगा दी अर्जुन की जमकर क्लास।

अभिनेता राजेश खन्ना के 'आशीर्वाद' पर चला बुल्डोजर

पूरी बात ये है कि जब से अर्जुन और करीना ने साथ में काम करना शुरू किया है, तब से अर्जुन अक्सर ही करीना को आधी रात में फोन करते हैं। सैफ कई दिनों से इस बात को नोटिस कर रहे थे, लेकिन जब उनके सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने अर्जुन का फोन उठाकर सुना दिया। सैफ ने अर्जुन से कहा कि करीना उनकी सीनियर हैं और उन्हें उनकी इज्जत करनी चाहिए। काम से जुड़ी अगर कोई भी जरूरी बात है तो वो सुबह तक का इंतजार कर सकते हैं।

अब अर्जुन आपको खुद सोचना चाहिए करीना बेशक 'की एंड का' में आपकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, लेकिन असल जिंदगी में तो वो सैफ की बेगम हैं। अब ऐसे में आधी रात को किसी की पत्नी को यूं कॉल करना किस पति को गवारा होगा, अब वो कॉल चाहे जितनी भी जरूरी क्यों ना हो।

करिश्मा के तलाक में आया नया मोड़, पति के खिलाफ लगाया दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

आपको बता दें आर बाल्की की 'की एंड का' करीना और अर्जुन पत्नी-पति बने हैं, मगर दोनों का अंदाज और जिम्मेदारी जुदा-जुदा है। यानि करीना वर्किंग वाइफ और अर्जुन हाउस हस्बैंड बने हैं। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसमें अमिताभ बच्चन के साथ पत्नी जया भी अतिथि की भूमिका में नजर आएंगी।