विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करिश्मा के तलाक में आया नया मोड़, पति के खिलाफ कराया दहेज उत्पीड़न केस

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2016 02:01 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2016 11:13 AM (IST)

करिश्मा कपूर ने खार पुलिस स्टेशन, मुंबई में धारा-498 के तहत पति संजय कपूर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। करिश्मा ने खार पुलिस स्टेशन, मुंबई में धारा-498 के तहत पति संजय कपूर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने शिकायत में मानसिक उत्पीड़न का भी जिक्र किया है।

देखिए, मलाइका के सेक्सी फिगर का राज

आपको बता दें कि दोनों के तलाक का मामला मुबंई के बांद्रा की एक फैमिली कोर्ट में चल रहा है। खबरें आई थीं कि दोनों आपसी सहमति से एक-दूसरे से तलाक लेने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन बाद में करिश्मा ने ऐसा करने से मना कर दिया। वहीं इस केस में अब भी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

अपनी इस गर्लफ्रेंड को किस करते सलमान हुए कैमरे में कैद, देखें तस्वीर

इससे पहले संजय कपूर द्वारा दायर एक याचिका में यह कहा गया था कि करिश्मा एक पत्नी और बहू की जिम्मेदारी निभाने में असफल रही हैं। साथ ही उन्होंने एक मां की जिम्मेदारी को भी अच्छी तरह से नहीं निभाया। करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी, जिसके बाद उनको दो बच्चे हैं, समायरा और कियान। दोनों बच्चों की कस्टडी का मामला कोर्ट में चल रहा है। बच्चे अभी मां करिश्मा के साथ ही रहते हैं।