विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी इस गर्लफ्रेंड को किस करते सलमान हुए कैमरे में कैद, देखें तस्वीर

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2016 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 11:55 AM (IST)

सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को गले लगाकर किस किया। ये दोनों इन दिनों एक दूसरे के साथ दुबई की सड़को पर घूमते नजर आए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में सलमान खान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ दुबई के सड़को पर घूमते-फिरते नजर आए थे। अब सलमान की एक और तस्वीर उनके फैन ने अपने कैमरे में कैद कर ली है, जो काफी वायरल हो रही है। क्या है इस तस्वीर में आप खुद ही नजर डाल लिजिए।

लता मंगेश्कर करेंगी रणवीर सिंह को इस पुरस्कार से सम्मानित

जी हां ये है लूलिया और सलमान जो एक-दूसरे को लगे लगाकर किस करते नजर आ रहे हैं। वैसे तो सलमान पर्दे पर किस सीन से परहेज करते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे जिस तरह से उन्होंने लूलिया को गले लगाकर किस किया, इससे यही लग रहा है कि ये रूमानिया मॉडल जरुर है उनकी जिंदगी में खास।

हालांकि दोनों कभी भी अपने रिश्ते पर कुछ भी बोलते नजर नहीं आए हैं, लेकिन सलमान की कई फैमिली पिक में लूलिया दिखाई दे चुकी हैं। इतना ही नहीं सलमान के गेस्ट हाउस पर कई बार दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा चुका है। जल्द ही दोनों सगाई करने वाले हैं, ऐसी भी खबरें पहले आ चुकी हैं।

प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

अब आप ही बताएं कि लूलिया और सलमान को इतने करीब देख कर कौन ये सोचने को मजबूर नहीं होगा की दाल में कुछ काला है। खैर सभी को इस बात का इंतजार है कि सलमान खुद लूलिया के साथ अपने इस खास रिश्ते पर कुछ विशेष टीप्पणी करें।