विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 26 Feb 2016 03:49 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2016 05:25 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है, जिसमें वो स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा को लेकर खासी चर्चाएं हैं। इसका कारण है कि वो एक साथ कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी हुई हैं। इनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही शामिल हैं। वैसे फिलहाल प्रियंका अपने इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं, मगर उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है, जिसमें वो स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी।

रणबीर-दीपिका को एक बार फिर साथ लाएंगे संजय लीला भंसाली

खबर के मुताबिक, प्रियंका की यह फिल्म अगले साल 19 मई को रिलीज होगी। फिल्मों के जानकार तरण आदर्श ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया, 'पैरामाउंट पिक्चर्स ने 'बेवॉच' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 19 मई 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा डेडरियो के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी।'

करीना बचपन में अपनी पूरी पॉकेट मनी इस पर कर देती थीं खर्च

आपको बता दें कि 'बेवॉच' की शूटिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। प्रियंका वीकेंड पर इसके लिए शूटिंग कर रही हैं। जबकि बीच में 'क्वांटिको' की शूटिंग जारी है। इसके अलावा बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को भी समय दे रही हैं। ऐसे में तालमेल बिठाने के लिए प्रियंका को लगातार ट्रैवल भी करना पड़ रहा है। प्रियंका ने यह बात पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू में शेयर की थी।