विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर-दीपिका को एक बार फिर साथ लाएंगे संजय लीला भंसाली

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 26 Feb 2016 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2016 04:54 PM (IST)

भंसाली जल्द ही एक और लवस्टोरी पर काम शुरु कर रहे हैं। इस फिल्म में वे रीयल लाईफ लव-बर्ड्स को फिर साथ लाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इनकी खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में देखने को मिल सकती है। जी हां, भंसाली जल्द ही एक और लव स्टोरी पर काम शुरू कर रहे हैं और खबर के मुताबिक, इस फिल्म में वो एक बार फिर रियल लाइफ लव-बर्ड्स रणवीर और दीपिका को कास्ट कर सकते हैं।

करीना बचपन में अपनी पूरी पॉकेट मनी इस पर कर देती थीं खर्च

वैसे भंसाली पहले भी कह भी चुके हैं कि दोनों ही एक्टर्स को वो पसंद करते हैं। सूत्र ने बताया, 'भंसाली एक और फिल्म बनाना चाहते हैं। फिलहाल वो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। यह एक मॉडर्न-डे लवस्टोरी होगी, जिसकी शूटिंग यूरोप में हो सकती है। इस फिल्म में वो एक बार फिर से रणवीर और दीपिका को ले सकते हैं।' आपको बता दें कि दोनों एक्टर्स हाल ही में भंसाली की सराहनीय फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आए थे और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे।

गर्लफ्रेंड लूलिया के साथ छुट्टियां मनाते सलमान की तस्वीरें हुईं वायरल

'बाजीराव मस्तानी' ने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए। बड़े पर्दे पर दोनों के रोमांस को भी खासा पसंद किया।इससे पहले रणवीर और दीपिका भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला : रामलीला' में भी लीड रोल में दिख चुके हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म थी और इस जोड़ी ने खूब तारीफें बटोरी थीं। दीपिका फिलहाल अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'XXX' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि रणवीर ने यशराज की फिल्म 'बेफ्रिके' का काम शुरू किया है।