Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्लफ्रेंड लूलिया के साथ छुट्टियां मनाते सलमान की तस्वीरें हुईं वायरल

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 26 Feb 2016 05:24 PM (IST)

    अब भले ही सलमान खान कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं कर रहे, मगर दोनों के बीच की नजदीकियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    नई दिल्ली। अब भले ही सलमान खान कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं कर रहे, मगर दोनों के बीच की नजदीकियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार दोनों दुबई में छुट्टियां मनाते दिखे हैं। इसकी तस्वीरें उनके एक फैन द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्तों के साथ नाइट आउट करतीं सोनाक्षी सिन्हा कैमरे में हुईं कैद

    खबर के मुताबिक, सलमान एक अवॉर्ड शो में शिरकत करने दुबई पहुंचे थे। साथ में उन्हें लूलिया की कंपनी भी मिल गई, जैसा कि पिछले कुछ समय से हर बार होता आ रहा है। कई मौकों पर दोनों की नजदीकियां सुर्खियों का विषय बन चुकी हैं। हाल ही में सलमान, लूलिया का रियलिटी शो भी ट्विटर पर प्रमोट करते नजर आए थे।

    जेल की सलाखों के पीछे शायर बने संजय दत्त, पैसों की कद्र करना भी सीखे

    आपको बता दें कि रोमानिया की रहने वालीं लूलिया टीवी पर्सनैलिटी हैं और सलमान की फैमिली के साथ भी काफी घुल-मिल चुकी हैं। साथ में डिनर करते तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। खैर, आखिर कब सलमान, लूलिया के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस को स्पष्ट करेंगे, ये तो वो ही बता सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner