सोनाक्षी सिन्हा बन गई हैं 'मुंबई की लेडी रजनीकांत'
वैसे तो सोनाक्षी सिन्हा को देख उनके 'दमखम' से कोई इंकार नहीं कर सकता है। मगर एक शख्स ने उन्हें 'मुंबई का रजनीकांत' कहकर चौंका दिया है और यह शख्स कोई ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि जानेमाने फिल्मकार एआर मुरुगदास हैं, जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को ये दमदार नाम दे डाला है।
मुंबई। वैसे तो सोनाक्षी सिन्हा को देख उनके 'दमखम' से कोई इंकार नहीं कर सकता है। मगर एक शख्स ने उन्हें 'लेडी रजनी ऑफ मुंबई' कहकर चौंका दिया है और यह शख्स कोई ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि जानेमाने फिल्मकार एआर मुरुगदास हैं, जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को ये दमदार नाम दे डाला है।
लारा दत्ता ने ये ट्वीट कर तोड़ डाला फैंस का दिल!
जी हां, एआर मुरुगदास इन दिनों अपनी हिन्दी फिल्म 'अकीरा" की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा हैं। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो टि्वटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के एक डायलॉग की नकल करती नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की पिता के साथ बचपन की ये प्यारी तस्वीर
सोनाक्षी सिन्हा की 'अकीरा' एक थ्रिलर फिल्म है, जो कि साल 2011 की तमिल हिट फिल्म 'मोनागुरू" की रीमेक है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे। एआर मुरुगादास की यह तीसरी हिन्दी फिल्म होगी। इससे पहले वो बॉलीवुड में फिल्म 'गजनी' और 'हॉलीडे' बना चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।