यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की पिता के साथ बचपन की ये प्यारी तस्वीर
सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपने बचपन की एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है ...और पढ़ें

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपने बचपन की एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और इसे देखकर आप यही कहेंगे कि यह उनकी अब तक की सबसे प्यारी तस्वीर है। इस तस्वीर में शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं।
.jpg)
इस बहुत ही प्यारी तस्वीर के साथ सोनाक्षी सिन्हा को खुद को 'डैडी गर्ल' बताया है। दोनों पिता-बेटी फिल्म 'अकीरा' में साथ काम करते नजर आएंगे। पहली बार इस फिल्म के जरिए दोनों एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे।
जब श्रद्धा कपूर बोल पड़ीं, मैं नशे में थी
सोनाक्षी सिन्हा अपने माता-पिता से बेहद प्यार करती हैं और वो भी उनके फिल्मी करियर में पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर भी वो काफी सक्रिय नजर आती हैं और अपने फैंस को अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं।
