Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात ने मारा यूटर्न, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2016 01:25 PM (IST)

    मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।

    नई दिल्ली। हाल ही में सोफिया हयात के मॉडल से नन बनने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। अब उनका एक वीडियो देखकर एक बार फिर से आप हैरत में पड़ जाएंगे की आखिर सोफिया को हो क्या गया है, इस वीडियो में वो कई रूप में नजर आ रही हैं। पहले वीडियो पर एक नजर डालिए फिर हम बताते हैं कि आखिर सोफिया को हुआ क्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिपाशा के बाद नंदिता से भी डिनो मारिया का हुआ ब्रेकअप !

    NAMASTE. I AM GAIA SOFIA... you think you know who I am. Here is the truth...

    A video posted by Gaia Mother Sofia (@sofiahayat) on

    इस वीडियो में सोफिया अलग-अलग लिबास में नजर आ रही हैं। नन से लेकर भारतीय लुक और फिर एकदम बोल्ड लुक में उनका ये अंदाज चौंकाने वाला है। इस वीडियो के साथ वो बोल रही है 'नमस्ते, मैं गाया सोफिया हूं।' इतना ही नहीं वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है,'नमस्ते मैं गाया सोफिया हूं। आप सोचते हैं, आप जानते हैं मैं कौन हूं। यहां सच्चाई है।'

    जावेद जाफरी की ग्लैमरस बेटी ने सोशल मीडिया पर बिखेरे जलवे

    अब अपने इस वीडियो से सोफिया किसी भ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं ये तो वहीं जानें। खैर आपको बता दें कि सोफिया ने इसी साल मई में खुलासा किया था कि वो नन बन गई हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातोंरात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। सोफिया बिग बॉस' सीजन-7 का हिस्सा रहीं रह चुकी हैं और इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके चलते अरमान को जेल तक जाना पड़ गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner