विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिल्पा शेट्टी सिखाएंगी सेहत के सबक

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 20 Jul 2015 10:18 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2015 10:33 AM (IST)

शिल्पा शेट्टी अभिनय से ज्यादा फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह दूसरों को भी फिट रहने की सलाह देती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। योग डीवीडी से लाखों लोगों को फिटनेस सिखाने वाली शिल्पा शेट्टी अब भारतीय खानपान की सेहतमंद शैली पर किताब लिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी अभिनय से ज्यादा फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह दूसरों को भी फिट रहने की सलाह देती हैं। उन्हें नियमित रूप से योग करने को कहती हैं। अब वह भारतीय खानपान की सेहतमंद शैली पर किताब भी लिख रही हैं।

जल्द बदल जाएगा प्रियंका चोपड़ा का पता...!

शिल्पा शेट्टी फास्ट फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स से होने वाले नुकसान को जानती हैं और उसके बारे में लोगों को आगाह भी करती हैं। वह कहती हैं, ‘मैंने अमूमन देखा है कि पैरेंट्स बच्चों के खानपान की हर मांग को पूरा कर देते हैं। उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक भी बड़े प्यार से पिला देते हैं। वे खुद भी इसके नुकसान से वाकिफ नहीं हैं। स्वस्थ रहने के लिए बचपन से सही आदतों का होना जरूरी है। सॉफ्ट ड्रिंक और जंक फूड नुकसानदायक होते हैं। इन्हें कभी-कभार खाने-पीने में कोई बुराई नहीं है लेकिन नियमित रूप से खाना स्वास्थ्य के हित में नहीं है। कुछ पैरेंट्स को लगता है कि बच्चा मोटा होगा तो हेल्दी लगेगा। यह गलत धारणा है। मैं भारतीय खानपान पर एक किताब भी लिख रही हूं। इसमें खान-पान और स्वस्थ रहने संबंधी ढेरों जानकारियां होंगी। उम्मीद करती हूं कि इसके माध्यम से लोगों को जागरूक कर सकूंगी।’

शिल्पा का मानना है कि खानपान में अनुशासन पैरेंट्स ही बच्चों में ला सकते हैं। वह बताती हैं, ‘मैं अपने बेटे वियान को बहुत अनुशासन में पाल रही हूं। ठीक वैसे ही जैसी परवरिश मेरे माता-पिता ने मुझे दी। हमने बचपन में कभी सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पी। आज भी मैं सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीती। मैं जंक फूड नहीं खाती। वियान भी चॉकलेट मांग कर ही खाता है। मैं उसे चॉकलेट भी सीमित मात्रा में देती हूं। मैं उसे प्रिजरवेटिव युक्त चीजें नहीं देती। बच्चे के लिए अनुशासन जरूरी होता है। मैं भी वही ध्यान रखती हूं।’

सपनों के लिए जरूरी है बागी बनना- श्रद्धा कपूर