Move to Jagran APP

शशि कपूर पंचतत्व में विलीन, भारी बारिश में नम आंखों से विदाई

शशि कपूर काफ़ी समय से बीमार थे ।उन्हें कुछ समय से चेस्ट इन्फेक्शन हो गया था और किडनी की भी बीमारी थी। इलाज के दौरान सोमवार शाम पांच बजकर 20 मिनिट पर उनका निधन हो गया।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 01:43 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 02:47 PM (IST)
शशि कपूर पंचतत्व में विलीन, भारी बारिश में नम आंखों से विदाई
शशि कपूर पंचतत्व में विलीन, भारी बारिश में नम आंखों से विदाई

मुंबई। पूरे राजकीय सम्मान और हजारों की संख्या में मौजूद चाहने वालों की नम आंखों के बीच मुंबई में आज दोपहर हिंदी सिनेमा के संजीदा और चार्मिंग अभिनेता शशि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। उनका सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

loksabha election banner

ओखा चक्रवात के चलते मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच शशि कपूर का पार्थिव शरीर आज सुबह रवाना किया गया। उन्हें अंतिम दर्शनों के लिए कुछ देर पृथ्वी हाउस में रखा गया और उसके बाद सांताक्रूज़ स्थित इलेक्ट्रोनिक क्रेमिटोरियम ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शशि कपूर का पार्थिव शरीर तिरंगे से लपेटा गया था। पुलिस बैंड की धुनों के साथ उन्हें शस्त्र सलामी भी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सितारे मौजूद थे। जिनमें अमिताभ बच्चन , शाहरुख़ खान , सैफ अली खान और संजय दत्त के साथ कपूर परिवार के सभी लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे शशि कपूर, सोमवार को हुआ निधन, आज अंत्येष्टि

 

शशि कपूर काफ़ी समय से बीमार थे। उन्हें कुछ समय से चेस्ट इन्फेक्शन हो गया था और किडनी की भी बीमारी थी। इलाज के दौरान सोमवार शाम पांच बजकर 20 मिनिट पर उनका निधन हो गया। निधन के वक्त शशि कपूर की बेटी संजना और बेटे करण कपूर अमेरिका में थे और सुबह मुंबई पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.